0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second

DB कटनी। कटनी में जमीन सौदे से जुड़े गंभीर आरोपों के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कुठला थाने में जमीन का सौदा दबाव बनाकर कम कीमत में कराने और पद के दुरुपयोग के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

82 लाख की जमीन, महज 18 लाख में सौदे का आरोप

मामला कुठला थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के एक मामले में आरोपी रमेश लोधी की कंहवारा स्थित जमीन को कथित तौर पर दबाव बनाकर कम कीमत में बेचवाया गया। आरोप है कि करीब 82 लाख रुपये कीमत की जमीन का सौदा महज 18 लाख रुपये में कराया गया और रजिस्ट्री मारूफ अहमद हनफी के नाम कराई गई।

एफआईआर में CSP नेहा पच्चीसिया के अलावा क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी को आरोपी बनाया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि रजिस्ट्री वाले दिन मारूफ अहमद के बैंक खाते में भोपाल से 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस का दावा है कि यह रकम क्षितिज राज बारापत्रे और उनकी फर्म से जुड़े खातों से भेजी गई थी।

एक करोड़ से ज्यादा के सौदे का भी दावा

जांच एजेंसी के अनुसार जमीन का वास्तविक सौदा एक करोड़ रुपये से अधिक में तय होने का आरोप है, जबकि विक्रेता को कथित तौर पर केवल 15 लाख रुपये मिले। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष विवेचना पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

इसके अलावा एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी से 20 हजार रुपये मांगने का आरोप भी सामने आया है। CSP के खिलाफ विभागीय जांच पहले से चल रही थी।

स्टाफ पर भी कार्रवाई, ऑफिस सील

जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा के अनुसार, एफआईआर के बाद CSP नेहा पच्चीसिया को DIG कार्यालय जबलपुर अटैच किया गया है और उनका कार्यालय सील कर दिया गया है। कार्रवाई की जद में CSP का स्टाफ भी आया है। दो सब-इंस्पेक्टर, CSP के रीडर, ड्राइवर और गनमैन को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

आरोपी भूमिगत, बैंक खातों की जांच जारी

एफआईआर दर्ज होने के बाद CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीनों आरोपियों के भूमिगत होने की बात सामने आई है। पुलिस जमीन के दस्तावेज, नामांतरण रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजी और वित्तीय जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *