DB l 12 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के साथ गरबा महोत्सव में बच्चों, युवाओं और सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग l

भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक उत्साह के अनूठे संगम के रूप में आयोजित डिजिटल भारत स्वैग वाले गरबा 2026 – ‘माटी रो रंग’ ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। आयोजन के 12 वर्षों के गौरवशाली सफर को दर्शाता यह गरबा महोत्सव उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक एकता का भव्य उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गणमान्य नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों और बड़ी संख्या में गरबा प्रेमियों ने शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, पारंपरिक परिधानों और गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। ‘माटी रो रंग’ की थीम ने भारतीय संस्कृति की जड़ों, लोक परंपराओं और अपनी मिट्टी से जुड़ाव का सुंदर संदेश दिया। आयोजन की भव्यता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता रही इसमें हर आयु वर्ग और समाज के हर वर्ग की उत्साहपूर्ण भागीदारी। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी ने पूरे जोश और उमंग के साथ गरबा की रंगत में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों के कदमों की ताल और संगीत की लय ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। बच्चों का उत्साह जहां आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं युवाओं की ऊर्जा और पारंपरिक गरबा के प्रति उनका लगाव देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शहर के गणमान्य लोगों ने आयोजन की भव्यता, सांस्कृतिक प्रस्तुति और सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

12 वर्षों की यात्रा पूरी कर चुका यह गरबा महोत्सव अब केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहर की उत्सवी पहचान और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनता जा रहा है। डिजिटल भारत स्वैग वाले गरबा 2026 ‘माटी रो रंग’ ने अपनी भव्यता, परंपरा और जनभागीदारी के माध्यम से यह संदेश दिया कि संस्कृति के रंग तभी खिलते हैं, जब पूरा समाज मिलकर उत्सव मनाता है।
गरबा की थाप, परंपरा की महक और प्रतिभागियों के बेमिसाल उत्साह से सजा यह आयोजन शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव बन गया।
