विधवा महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सात महीने बाद साथी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने बच्चे को जन्म देने के सात महीने बाद एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हुई।
एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता महिला की आयु 32 साल है और उसके पति की मृत्यु साल 2021 में हो गई थी।
पीड़िता का कहना है कि उसने सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव के कारण पहले चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब न्याय की उम्मीद में पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने हाल ही में थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने उसकी मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आवेदक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
इस मामले को हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने खारिज कर दिया। मामले को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि भौतिक परिस्थितियों पर विचार करते हुए ऐसा नहीं माना जा सकता है कि दोनों के बीच विवाह के झूठे वादे के आधार पर संबंध बने थे। दोनों पति-पत्नी की रहते थे और एक बच्चे को जन्म दिया है। भरण-पोषण व अन्य राहत का दावा करने के लिए महिला उचित कार्यवाही कर सकती है।
