0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

DB l जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में ड्रग्स सप्लाई कर रही थाईलैंड की दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवतियां ग्राहकों को पहले नशे की लत लगाती थीं, फिर यौन शोषण और ड्रग्स की सप्लाई का जाल फैलाती थीं। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से शहर के कई हाईप्रोफाइल लोगों के नंबर मिले हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

पकड़ी गई युवतियों की पहचान विरापोन्न सोमचौक और पचारा (थाईलैंड निवासी) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि दोनों जयपुर के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकानों में रह रही थीं और स्थानीय तस्करों के संपर्क में आकर एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन का हिस्सा बन गई थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से घातक एमडी ड्रग्स और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

file photo

चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों महिलाओं का वीजा दो महीने पहले ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वे बेखौफ होकर शहर में सक्रिय रहीं। विरापोन्न श्याम नगर स्थित चाणक्य होटल और फेब होटल क्लासिक हॉलीडे में ठहरी थी, जबकि पचारा गौरव टावर के पास एक फ्लैट में रह रही थी।

कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ऑपरेशन ‘वज्र प्रहार’ के तहत मानसरोवर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, स्थानीय सप्लायर और नियमित ग्राहकों को लेकर अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

ऑपरेशन के दूसरे दिन पुलिस ने 7 थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 6 महिलाओं सहित 9 आरोपियों को पकड़ा। महज 12 घंटे में 14 थाना इलाकों में कार्रवाई कर 18 तस्करों की गिरफ्तारी हुई और करीब 6 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए। जयपुर पुलिस की इस कार्रवाई को ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %