0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य देश के एक करोड़ परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 40 से 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। इससे न केवल घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बचत होगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का स्रोत भी प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही पात्र परिवारों को आसान किस्तों पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसी क्रम में जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में वेंडर्स के लिए सौर ऊर्जा सिस्टम इंस्टॉलेशन का तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा वसुंधरा फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें 40 से अधिक वेंडर्स ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य वेंडर्स को सौर ऊर्जा प्रणाली के आदर्श डिजाइन, सर्वोत्तम इंस्टॉलेशन तकनीकों, उपयुक्त घटक चयन, संचालन और रखरखाव की बारीकियों से परिचित कराना था। इस दौरान वेंडर्स को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सौर ऊर्जा नीतियों, अनुमोदित मॉडल्स, विक्रेता रेटिंग प्रणाली और अन्य नियामक ढांचे की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्हें आधुनिक डिजाइन और सिमुलेशन टूल्स जैसे PVsyst तथा SketchUP पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

सौर प्लांट स्थापना हेतु उपलब्ध ऋण प्रक्रियाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई ताकि वेंडर्स उपभोक्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर सकें। इस प्रशिक्षण में लीड बैंक अधिकारी एवं विद्युत वितरण कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। साथ ही, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्रीमती शालू पासी ने वेंडर्स को योजना से जुड़ी तकनीकी व प्रशासनिक जानकारियां दीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %