DB l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में “न्यूड पार्टी” के नाम पर आयोजित होने वाले स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार किए जा रहे इस इवेंट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। तेलीबांधा थाना और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
13 सितंबर को पुलिस को इंस्टाग्राम पर बने अपरिचित क्लब पेज से जानकारी मिली थी कि 21 सितंबर को वीआईपी रोड स्थित फार्महाउस में अश्लील पार्टी आयोजित होने वाली है। इस पार्टी का पोस्टर खुलेआम वायरल हो रहा था, जिसमें 18+ युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के शामिल होने का न्यौता दिया गया था। इसमें शराब, डीजे, म्यूजिक और डांस का भी जिक्र था।
पुलिस जांच में सामने आया कि कई युवाओं ने एंट्री के लिए ऑनलाइन पेमेंट और बैंक ट्रांजेक्शन भी किए थे। कई युवाओं ने ऑनलाइन पेमेंट और बैंक ट्रांजेक्शन करके इस पार्टी में एंट्री भी बुक कर ली थी। करीब 21 से ज्यादा युवाओं का पंजीयन हो चुका था। पुलिस ने बताया कि यह आयोजन अश्लीलता और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश थी।

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में क्लब मालिक, फार्महाउस संचालक और प्रमोटर शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी- संतोष गुप्ता (उम्र 68), संतोष जेवानी (उम्र 30), अजय महापात्रा (उम्र 35), अवनीश गंगवानी (उम्र 31), जेम्स बेक (उम्र 59), दीपक सिंह (उम्र 39), देवेंद्र कुमार यादव (उम्र 37)
मामले को लेकर हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश है, वहीं बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होते ही यूजर्स ने तंज कसे – “पास तो फॉरवर्ड कर दो”, तो किसी ने सवाल उठाया – “क्या हमारी राजधानी में अब ऐसे फूहड़ खेल होंगे?”
सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार हो रही इस अश्लील पार्टी का आयोजन वीआईपी रोड स्थित फार्महाउस में होने वाला था।पुलिस जांच में सामने आया कि यह पार्टी 21 सितंबर को आयोजित होने वाली थी, जिसमें 18+ युवक-युवतियों को न्यूड होकर शामिल होने का न्यौता दिया गया था। शराब, डीजे और डांस का भी जिक्र था।
सोशल मीडिया पर जब पार्टी का पोस्टर वायरल हुआ तो तेलीबांधा थाना और साइबर यूनिट ने तत्काल छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
