0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

DB l तेज रफ्तार बस की गैस सिलेंडर ट्रक से टक्कर, सोते हुए कांवड़िए बने हादसे का शिकार

देवघर, झारखंड – सावन माह के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के दर्शन को जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों के लिए मंगलवार की सुबह काली खबर लेकर आई। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ जब बिहार के नवादा जिले से आ रही कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस एक गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पहले एक पत्थर से टकराई, फिर ईंटों के ढेर में जा घुसी। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे।

बस में सवार एक कांवड़िए के अनुसार, ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निकालने में मदद की। हादसे के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को रांची रेफर किया गया है, जबकि अन्य को देवघर सदर अस्पताल और बासुकीनाथ उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या 18 पहुंच चुकी है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकतर मृतक नवादा के अकबरपुर, हिसुआ और पकरीबरावां प्रखंड के निवासी हैं।

यह दुर्घटना कुरसेला मोड़ पर हुई, जो पहले से ही एक दुर्घटनाजनक स्थल माना जाता रहा है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

सावन में आस्था की इस यात्रा में यह हादसा सुनकर पूरे क्षेत्र शोक में डूब गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %