0 0
Read Time:4 Minute, 32 Second

जबलपुर। जबलपुर शहर की वायु गुणवत्ता में बेहतर सुधार लाने नगर निगम जबलपुर द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में व्यापक एवं सार्थक प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर नगर निगम जबलपुर को फिर से बड़ी उपलब्धि मिली है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम सर्वेक्षण 2024-25 में जबलपुर नगर निगम को 100 में से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि शहर में जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के संबंध में शहर में सुन्दर सड़कों का निर्माण, उद्यानों का निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का बेहतर संचालन, पौधारोपण, पेवर ब्लॉक लगाने, धुलाई एवं सिचाई करने संबंधी कार्य व्यापक स्तर पर कराए जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप जबलपुर शहर वायु गुणवत्ता में सर्वोच्य अंक प्राप्त कर अपने बादशाहत कायम रखा है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीती यादव की सतत्त मेहनत एवं मार्गदर्शन से शहर को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है।

इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती यादव एवं स्वच्छ वायु परियोजना के नोडल अधिकारी संभव अयाची तथा सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर शहर के लिए आज बहुत ही गर्व का दिन है, भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार जबलपुर शहर की हवा को लगातार साफ बनाये रखने पर जबलपुर को 2025-26 के लिए खास तौर पर राशि दी जायेगी।

निगमायुक्त ने बताया की केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) ने जबलपुर के काम की जांच की है, और नतीजे बताते हैं कि शहर में शानदार सुधार हुआ है। 2023-24 के मुकाबले 2024-25 में, जबलपुर की हवा में धूल के कण (पी.एम. 10) काफी कम हो गया हैं, इसे “बहुत अच्छा“ सुधार माना गया है। इसके साथ ही “अच्छी“ हवा वाले दिनों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। इन बेहतरीन नतीजों के कारण, जबलपुर को 2024-25 के लिए पूरे 100 में से 100 नंबर मिले हैं, यह दिखाता है कि जबलपुर अपनी हवा को साफ रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 2019-20 (जो कि आधार वर्ष था) से तुलना करने पर भी जबलपुर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। धूल के कणों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन “अच्छी“ हवा वाले दिनों की संख्या में बहुत इजाफा हुआ है। इस तुलना में भी जबलपुर को 75 नंबर मिले हैं। यह साबित करता है, कि जबलपुर ने लंबे समय से हवा को बेहतर बनाये रखने पर लगातार काम किया है। यह पैसा उन बड़े शहरों को दिया जा रहा है, जिनकी आबादी दस लाख से ज्यादा है। यह “राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम“ का हिस्सा है। यह उपलब्धि न केवल जबलपुर के लोगों को साफ हवा देगी, बल्कि दूसरे शहरों के लिए भी एक मिसाल बनेगी।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने शहर के आम नागरिकों के प्रति साकारात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है साथ ही नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के महत्त्वपूर्ण सहयोग की भी सराहना की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %