0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

गुणवत्ता परीक्षण में अमानक पाई गई वेयरहाउस के भीतर रखी दो ढेर और दो ट्रेक्टर ट्रॉली मूंग।

पाटन विकासखंड के ग्राम जरोंद स्थित तेजस वेयरहाउस में मूंग की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच प्रारंभ हुई जाँच की कार्यवाही हुई । अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी एवं सहायक संचालक कृषि रवि आम्रवंशी ने पुनः वेयरहाउस पहुँचकर यहाँ रखी मूंग के स्लॉट बुकिंग दस्तावेजों की जाँच की तथा गुणवत्ता परीक्षण करवाया।

सूत्रों के अनुसार , परीक्षण में 2 छोटे ढेर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली मूंग नॉन-एफ ए क्यू (Fair Average Quality के मानकों से बाहर) पाई गई। उक्त मूंग को ऑनलाइन रिजेक्शन के बाद संबंधित किसान को वापस कराया गया, जबकि एफएक्यू गुणवत्ता वाली मूंग की तुलाई कराई गई।

ज्ञात हो कि उप संचालक कृषि डॉ. एस. के. निगम के निर्देश पर शनिवार को जब अधिकारियों ने पहली बार निरीक्षण किया था, तब वेयरहाउस के भीतर 7 ढेर और 11ट्रैक्टर ट्रॉली मूंग पाई गई थी। शिकायत मिलने पर यह जाँच प्रारंभ की गई थी कि कहीं अमानक दाल को वेयरहाउस में संग्रहित तो नहीं किया गया।

निरीक्षण दल ने निर्देश दिये हैं कि नोडल अधिकारी और समिति सर्वेयर की उपस्थिति में ही एफएक्यू गुणवत्ता की मूंग की खरीदी की जाए, जिससे कृषकों और शासन — दोनों के हित सुरक्षित रह सकें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %