DB l जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने हिंदू नाम रखकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी नसीर अहमद ने खुद को “अरमान सिंह” बताकर युवती से दोस्ती की, फिर नज़दीकियां बढ़ाकर विवाह का वादा किया। लेकिन जब शादी के समय दस्तावेज़ में उसका असली नाम नसीर अहमद सामने आया, तो युवती के होश उड़ गए। आरोपी ने बहाने बनाकर युवती को शांत कराया और विवाह कर लिया, मगर अब वही युवती उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगा रही है।
पीड़िता ने गोरखपुर थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि शादी के बाद आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने बताया कि नसीर अहमद अब भी उसे धमकी दे रहा है और जबरन अपने साथ रखने की कोशिश कर रहा है। युवती ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर दिया है और “लव जिहाद” पर बहस को फिर से हवा दे दी है। पुलिस अब हर पहलू की जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कानून लागू कर पीड़ितों को तुरंत न्याय मिलना चाहिए।
