0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

DB। प्रयागराज औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कुरिया गांव में मंगलवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने नाले में पन्नी और कपड़े में लिपटी लाश देखी। पुलिस ने जब शव बाहर निकाला तो यह देख सभी दंग रह गए कि करीब 21 वर्षीय युवक का सिर, हाथ और पैर गायब थे। नृशंस हत्या की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना शाम लगभग चार बजे की है। गांव की एक महिला खेत में काम कर रही थी, तभी उसने देखा कि एक अधेड़ व्यक्ति स्कूटी से नाले के पास आया और बैग से कुछ निकालकर पॉलिथिन में लपेटकर नाले में फेंक दिया। जब महिला ने उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है, तो वह स्कूटी लेकर तेजी से भाग गया। महिला की सूचना पर ग्रामीण जुट गए और पुलिस को खबर दी गई।

सूचना पाकर औद्योगिक थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड नाले से थोड़ी दूरी तक गया और वहीं रुक गया। पुलिस ने नाले से शव बाहर निकलवाया तो पाया कि धड़ के अलावा सिर, हाथ और पैर नहीं हैं। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी स्कूटी से पहुंचा था। इसी आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि स्कूटी सवार की पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की हत्या कहां और किन परिस्थितियों में की गई।

थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 21 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश जारी है। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

गांव के लोगों का कहना है कि इतनी नृशंस हत्या उन्होंने पहली बार देखी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ स्कूटी चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %