0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

शासकीय भूमि पर रखा एम-सैंड और गिट्टी जब्त…

DB l मानेगांव क्षेत्र से एम-सैंड और गिट्टी के अवैध परिवहन तथा खनन माफिया द्वारा राजस्व और माइनिंग टीम के साथ अभद्रता के मामले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए घाघरा क्षेत्र स्थित क्रेशर और खनिज स्टॉक की गहन जांच की। सोमवार को राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिसमें शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किए गए खनिज भंडारण का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान यह पाया गया कि खदान संचालक द्वारा स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र से बाहर शासकीय भूमि पर एम-सैंड और गिट्टी का बड़ा स्टॉक रखा गया था। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस अवैध खनिज स्टॉक को जब्त कर लिया। फिलहाल आगामी आदेश तक यह स्टॉक संबंधित अनुज्ञप्तिधारी सुधीर मिश्रा की सुपुर्दगी में सौंपा गया है।

file photo

सूत्रों के अनुसार, तहसील जबलपुर ग्रामीण अंतर्गत ग्राम घाघरा में स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र की जांच के लिए राजस्व दल ने रोवर मशीन के माध्यम से भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में यह स्पष्ट हुआ कि स्वीकृत अनुज्ञप्ति केवल खसरा नंबर 63 के लिए थी, जबकि खनिज का भंडारण इसके अलावा खसरा नंबर 64/1, 64/2 और खसरा नंबर 65 (शासकीय भूमि) पर भी किया गया था। यह भंडारण बिना किसी वैधानिक अनुमति के किया गया, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसके साथ ही टीम ने क्रेशर एरिया की भी नपाई की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि इन अनियमितताओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रविंद्र पटेल, माइनिंग निरीक्षक विवेकानंद यादव, उप निरीक्षक अनिल कुमार, राजस्व निरीक्षक शंकर गौतम, अरविंद विश्वकर्मा सहित राजस्व और खनिज विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और भंडारण में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %