0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

DB l महाराष्ट्र के नागपुर में पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक बच्चू कडू के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। मंगलवार रात बच्चू कडू हजारों किसानों के साथ ‘महाएलगार मोर्चा’ निकालते हुए नागपुर पहुंचे। बुधवार को आंदोलन और आक्रामक हो गया है, जब किसानों ने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को पूरी तरह जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 25 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है, जिसमें ट्रक, कार और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

किसानों की प्रमुख मांगों में महाराष्ट्र के किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, भारी बारिश से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा, राज्य के दिव्यांग नागरिकों को ₹6,000 प्रतिमाह सहायता, और किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की गारंटी शामिल है। बच्चू कडू ने कहा कि सरकार किसानों से लगातार वादे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत नहीं दी जा रही।

प्रदर्शनकारियों ने नागपुर के अंदरूनी रास्तों को भी जाम कर दिया है और कांटेदार पेड़ सड़क पर डालकर वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश की जा रही है। बच्चू कडू ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तो आने वाले दिनों में ट्रेन रोको आंदोलन और भारत बंद का ऐलान किया जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को करीब डेढ़ लाख किसान इस आंदोलन में शामिल हुए, जबकि बुधवार को एक लाख और किसानों के जुड़ने की संभावना है। किसानों का कहना है कि वे तब तक सड़कों से नहीं हटेंगे जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं। नागपुर में यह प्रदर्शन महाराष्ट्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %