0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

जबलपुर । 21 जून 2025 मध्य प्रदेश पुलिस ने जबलपुर में एक बड़े नकली मुद्रा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है। आरोपी के कब्जे से कुल ₹18 लाख नकली नोट, कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर जैसे प्रिंटिंग उपकरण जब्त किए गए, जिन्हें नोटों की छपाई में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पूछताछ के दौरान मास्टरमाइंड ने गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा किया, जिससे पता चला कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था , इसके लिए वह अलग से टीम बना के गिरोह संचालन कार रहा था । पुलिस ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताया और कहा कि आगे बाधित नेटवर्क और अन्य संगठित आरोपी भी सामने आ सकते हैं। ऋतुराज विश्वकर्मा ,रवि दाहिया, धीरज , गौरव तिवारी , संतोष श्रीवास्तव , अजय कुमार, जमना प्रसाद समित 8 लोगो के गिरोह में, 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड ऋतुराज के घर पर छापा मारकर 1.94 लाख रुपए के नकली नोट, कलर प्रिंटर, कटर, A4 पेपर और एक लैपटॉप बरामद किया। जांच में सामने आया कि ऋतुराज पिछले एक महीने से नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने में जुटा था। वह 3 लाख असली नोटों के बदले 12 लाख नकली नोट देने की डील करता था।

नकली नोटों का प्रसार न केवल देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा है, बल्कि यह आम नागरिकों के साथ धोखाधड़ी का बड़ा कारण भी बनता जा रहा है। नकली मुद्रा से बाजार में अस्थिरता पैदा होती है और लोगों की मेहनत की कमाई का मूल्य घटता है। जब कोई व्यक्ति अनजाने में नकली नोट ले लेता है, तो उसे वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता है और कई बार वह कानूनी प्रक्रिया में भी उलझ सकता है। इससे न केवल जनता का विश्वास कमजोर होता है, बल्कि बैंकिंग व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। ऐसे संगठित अपराधों से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसके लिए सतर्कता, तकनीकी निगरानी और जनजागरूकता बेहद आवश्यक है।

इस कार्रवाई ने एक बड़े गिरोह को निशाना बनाया, जिससे नकली मुद्रा की भारी खेप बरामद हुई। यह लगातार कार्रवाई इस बात का संकेत है कि जबलपुर क्षेत्र में नकली मुद्रा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सतर्क है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %