कल पांच घंटे बंद रहेगी बिजली, आज शाम को नहीं मिलेगा पानी
डिजिटल भारत l आधे शहर को सोमवार की शाम पीने का पानी नहीं मिलेगा। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को पाइपलाइन की मरम्मत के साथ ही अन्य कार्य के चलते रमनगरा जलशोधन संयंत्र से आधे शहर को जलापूर्ति की जाती है।
लेकिन आज जलापूर्ति करने वाली 26 टंकियां नहीं भर पाएंगी जिससे चलते जलापूर्ति बाधित रहेगी। जिन क्षेत्रों में जला आपूर्ति नहीं होगी उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नागरिकों को जलापूर्ति कराई जाएगी।
स्मार्ट सिटी आइटी पार्क में सड़क बनाने का काम करा रहा है। इसके लिए यहां लगे बिजली के खंबों को हटाने का काम होगा। इस वजह से शहर में बिजली की सप्लाई पांच घंटे प्रभावित होगी। स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत ने बताया कि स्मार्ट सिटी के मुताबिक सड़क निर्माण के चलते रमनगरा फीडर एवं 33 केव्ही आइटी पार्क फीडर से मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
