भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है और उम्मीदवारों की पहली सूची का भी ऐलान कर दिया। इस लिस्ट के तहत मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

MP Chattisgarh Election 2023 BJP Candidate list:
भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है । और उम्मीदवारों की पहली सूची का भी ऐलान कर दिया। इस लिस्ट के तहत मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भी 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जिन 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उनमें से तीन महिलाएं हैं। पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का ही नाम शामिल नहीं है। वह बुधनी सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, जो सीहोर जिले का हिस्सा है।


भाजपा ने सतना जिले की चित्रकूट सीट से सुरेंद्र सिंह गहरवार का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा छतरपुर सीट से ललिता यादव को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। सुमावली से अदल सिंह कंसाना और पिछोर से प्रीतम सिंह लोधी को मौका मिला है। प्रीतम सिंह लोधी को वरिष्ठ नेत्री उमा भारती का करीबी माना जाता है। गोहद सुरक्षित सीट से लाल सिंह आर्य चुनाव लड़ेंगे। वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश धुर्वे को शाहपुरा से टिकट दिया गया है। चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है।
छत्तीसगढ़ में 21 में से 5 महिला उम्मीदवार, बस्तर से किसे मौका
भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है और उम्मीदवारों की पहली सूची का भी ऐलान कर दिया। इस लिस्ट के तहत मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भी 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जिन 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, उनमें से तीन महिलाएं हैं। पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का ही नाम शामिल नहीं है। वह बुधनी सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, जो सीहोर जिले का हिस्सा है।
क्यों इस बार भाजपा पहले ही कर रही उम्मीदवारों के नाम घोषित
दरअसल भाजपा ने बुधवार को ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर चुनाव समिति की मीटिंग बुलाई थी। इसमें राज्यों के प्रभारी, होम मिनिस्टर अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में उम्मीदवारों के नामों पर विचार हुआ था। इसके अलावा मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि पहले से ही उम्मीदवार तय कर दिए जाएं ताकि उन्हें क्षेत्र में प्रचार और अपनी ताकत को आजमाने के लिए मौका मिल सके। आमतौर पर भाजपा गुटबाजी से बचने के लिए ऐन वक्त पर नामों का ऐलान करती थी। लेकिन इस बार उसने रणनीति बदलते हुए पहले ही उम्मीदवार घोषित करने का प्लान बनाया है ताकि पहले से ही चुनावी माहौल बनाया जा सके।
-
मर्द दर्जी नहीं ले सकेंगे औरतों के कपड़ों का माप… यूपी में महिला आयोग ने क्यों लिया ये फैसला यूपी में ना पुरुष टेलर ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप, ना मेल ट्रेनर जिम में दे पाएंगे ट्रेनिंग, महिला आयोग का प्रस्ताव
उत्तरप्रदेश महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव ने कहा है कि महिलाओं के कपड़े का माप पुरुष टेलर नहीं ले सकता है। जिम और योगा सेंटर में भी महिला ट्रेनर होने चाहिए। आयोग ने सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में कहा है कि पुरुष टेलर महिलाओं…
-
मरीज बड़े हॉस्पिटलों के लिए सोने के अंडे देने वाली मुर्गी बन गए हैं..?
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, मरीज अब बड़े और प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए सिर्फ एक संसाधन बन गए हैं, जिनसे ये अस्पताल अपनी आर्थिक वृद्धि के लिए लाभ अर्जित कर रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या और अस्पतालों के बढ़ते खर्चों के बीच, यह सवाल उठता है कि क्या अस्पताल अब मरीजों की…
-
पुलिस प्राइड अवार्ड मिलने से गर्व से चौड़ा हो गया 75 पुलिसकर्मियों सीना
डिजिटल भारत मीडिया और राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद पुलिसकर्मियों के हौसले, जुनून और जज्बे को सलाम करने के लिए डिजिटल मिडिया एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने मानस भवन सभागार में 75 पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में आई जी,डी आई जी, पुलिस अधीक्षक के मुख्य आतीथ्य एवं जनप्रतिनिधियों…
-
डिजिटल भारत स्वैग वाले गरबा ‘माटी रो रंग’ 2026 में सजे संस्कृति के महाकुंभ , ने मोहा शहर का मन…
DB l 12 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के साथ गरबा महोत्सव में बच्चों, युवाओं और सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग l भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक उत्साह के अनूठे संगम के रूप में आयोजित डिजिटल भारत स्वैग वाले गरबा 2026 – ‘माटी रो रंग’ ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। आयोजन…
-
आरओबी क्षतिग्रस्त हुआ तो खुल गई टोल की राह, शहपुरा प्लाजा की सभी लेन फ्री…
DB l जबलपुर। शहपुरा रेल ओवर ब्रिज के एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने के बाद बदली यातायात व्यवस्था के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली अस्थायी रूप से बंद कर दी है। 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से प्लाजा की सभी लेन को टोल फ्री कर दिया गया है।…
-
दो दिन से पानी का इंतजार, 19 टंकियां नहीं भर सकीं… जबलपुर में मचा हाहाकार…
DB l रमनगरा की पाइपलाइन में लीकेज ने बढ़ाई मुसीबत, आधे शहर में पानी का संकट… जबलपुर। संस्कारधानी में पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की बड़ी आबादी पिछले दो दिनों से पानी के लिए परेशान है। रविवार को भी कई इलाकों में नलों से पानी नहीं आया। नगर निगम की…






