जबलपुर। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी करने वाले, अमानक प्रकार की पॉलीथिन विक्रय करने वालों एवं खुले में मॉंस-मटन विक्रय करने वालों के खिलाफ की गयी कार्रवाई ।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा अधारताल, कृषि विश्वविद्यालय रोड़, एवं सुहागी बाजार क्षेत्रों में गंदगी करने वाले, अमानक पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारियों एवं खुले में मॉंस-मटन विक्रय करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी।
कार्रवाई के संबंध में उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने नगर निगम द्वारा लगातार गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जा रही है। इसके साथ साथ अमानक प्रकार की पॉलीथिन विक्रय करने वाले दुकानदारों और खुले में मॉंस-मटन विक्रय करने वालों के विरूद्ध भी नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी फैलाने वाले, अमानक प्रकार की पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारियों एवं खुले में मॉंस-मटन विक्रय करने वाले 40 के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 4 हजार रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में वसूली कर निगम खजाने में जमा करवाई गई।
शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र राज, स्वास्थ निरीक्षक अनंत दुबे, प्रभारी वार्ड सुपरवाइजर लक्ष्मण बढेल एवं संभाग 15 स्वास्थ्य विभाग की स्वच्छता टीम उपस्थित रही।
