0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

डिजिटल भारत I पश्चिमी विक्षोभ के असर से चौथे दिन भी दिन में ठंड का असर कमजोर रहा। शनिवार को धूप में तो निकली ही पर हल्के बादल भी छा रहे हैं। अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। उत्तर के साथ पश्चिमी हवाएं चलने से रात में भी ठंड का असर कम रहा। अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

15 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही शीतलहर चलने के आसार हैं।

तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं आएगा। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग केे अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके असर से मैदानी इलाकाें में ठंड का असर बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी में मौसम में बदलाव आएगा। घने के कोहरे के साथ ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी। 15 जनवरी से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

न्यूनतम तापमान 12 डिगी के करीब

फिलहाल तापमान के बढ़ने का क्रम जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

दिन में गरमाहट तो रात को ठंडक घुल रही है। गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें