0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

DB l गुजरात के नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति का रुख साफ कर दिया है। करीब 9 हजार से ज्यादा सीटों पर आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) ने पहली बार जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में अपनी एंट्री कर ली है।

खेड़ा जिले के काठलाल नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में सपा उम्मीदवार की जीत पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह जीत अखिलेश यादव की पार्टी के लिए गुजरात में राजनीतिक विस्तार की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

वहीं, राज्य के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने अधिकांश सीटों पर बढ़त और जीत हासिल की है। मोरबी नगर निगम में BJP ने सभी 52 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया, जबकि कई अन्य नगर निगमों में भी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है।

कांग्रेस को कुछ जगहों पर सफलता जरूर मिली, खासकर अहमदाबाद के खाड़िया वार्ड में, जहां 1972 के बाद पहली बार कांग्रेस ने जीत दर्ज कर BJP के गढ़ में सेंध लगाई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी सीमित स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

मतदान 26 अप्रैल को हुआ था, जिसमें करीब 4.18 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। वोटिंग प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम रहा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक भागीदारी देखने को मिली।

इन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। नतीजों से साफ है कि भाजपा की पकड़ मजबूत बनी हुई है, लेकिन विपक्ष भी धीरे-धीरे अपनी जमीन बनाने की कोशिश कर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *