0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

DB l नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, एसएसबी-पुलिस के साथ एसटीएफ की तैनाती…

नेपाल में Gen-Z आंदोलन और तख्तापलट की स्थिति के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अररिया जिले की लगभग 110 किलोमीटर लंबी सीमा पर पहले से एसएसबी और स्थानीय थानों की पुलिस तैनात थी, लेकिन अब सुरक्षा को और सख्त करते हुए बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

एसटीएफ, एसएसबी और थाना पुलिस के साथ लगातार बॉर्डर पेट्रोलिंग कर रही है। नेपाल से भारत आने वाले हर व्यक्ति की आईडी जांच, नाम-पता और कॉन्टैक्ट नंबर दर्ज कर ही प्रवेश दिया जा रहा है।

एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र हाई अलर्ट पर है। नेपाल की जेल से भागे कैदियों को लेकर दोनों देशों के प्रशासन के बीच समन्वय बनाया जा रहा है। फरार अपराधियों की सूची और फोटो नेपाल से मांगी गई है, ताकि सीमा क्षेत्र में छिपे आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके।

नेपाल में चल रहा Gen-Z आंदोलन देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को गहराई से प्रभावित कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और कई इलाकों में प्रशासन पर दबाव बना हुआ है। आंदोलन के दौरान हिंसा और अस्थिरता की स्थिति ने न सिर्फ नेपाल बल्कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

बॉर्डर इलाके के आठों सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट पर रखा गया है और लगातार गश्ती बढ़ा दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %