0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

जबलपुर । बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। यादव कॉलोनी चौकी में पदस्थ हवलदार अभिषेक शिंदे (42) अपहरण के एक फरार आरोपित को पकड़ने के बाद लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, हवलदार शिंदे अपनी मोटरसाइकिल से बाईपास होते हुए चौकी लौट रहे थे। पीछे पुलिस वाहन में गिरफ्तार आरोपित और अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। जैसे ही शिंदे अंधमुख बाईपास पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज गति की कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिंदे बाइक समेत कुछ दूरी तक सड़क पर घिसट गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीछे आ रहे पुलिसकर्मी तुरंत उन्हें उठाकर मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जवान अपने साथी के यूं ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत पर स्तब्ध हैं। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, फरार कार और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के चश्मदीदों की मदद से वाहन का सुराग जुटा रही है।

हवलदार शिंदे की ड्यूटी पर रहते हुए मौत ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर किया है। परिजनों और सहकर्मियों का कहना है कि उनकी निष्ठा और सेवा भावना हमेशा याद रखी जाएगी। पुलिस विभाग ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %