0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

जबलपुर । पनागर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक श्री सुशील कुमार तिवारी ‘इंदु’ ने जबलपुर शहर के चार नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का एक साथ लोकार्पण किया। इमलिया में आयोजित समारोह में उन्होंने गुरु गोविंद सिंह वार्ड के अंतर्गत इमलिया, एपीजे अब्दुल कलाम आजाद वार्ड के अंतर्गत कुदवारी, शहीद बिरसा मुंडा वार्ड के अंतर्गत बघेली तथा संत रविदास वार्ड के अंतर्गत सीओडी कॉलोनी में संचालित क्लीनिकों को जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर जिले में “स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान” के प्रथम चरण की भी शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत 22 जुलाई से 16 सितंबर तक जिले में व्यापक स्वास्थ्य गतिविधियां चलेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, पार्षद श्रीमती गार्गी यादव, टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक श्री तिवारी ने इस अवसर को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना की।

स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान के अंतर्गत 0-5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, निमोनिया और संक्रमण की जांच कर आवश्यक उपचार व रेफरल किया जाएगा। साथ ही विटामिन ए की खुराक, ओआरएस व जिंक टेबलेट का वितरण कर समुदाय को स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ने का कार्य होगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों में बीमारियों की शीघ्र पहचान और समुचित उपचार सुनिश्चित करना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %