0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

जबलपुर । स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्राम आमाहिनौता के स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र में महिलाओं के लिए संगोष्ठी एवं प्रश्न मंच स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण और बढ़ती आबादी के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सीबीसी के प्रभारी श्री एस.के. चौकसे द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या अब 146 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जो चिंता का विषय है। बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर दबाव बढ़ा है और अनेक सामाजिक एवं आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब इस धरती को अधिक लोगों की नहीं, बल्कि अधिक वनों की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुखद और स्वस्थ जीवन मिल सके।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सुमन रजक ने सुरक्षित मातृत्व, टीकाकरण और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य सुपरवाइजर अरविंद जैन ने बढ़ती आबादी के प्रभावों और उसे नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा की।

इस अवसर पर महिलाओं के बीच प्रश्न मंच स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें भाग लेने वाली और सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एएनएम सुशीला पटेल, एमपीडब्लू संकल्प साहू, बल्देव पटेल, आशा कार्यकर्ता वंदना पटेल सहित ग्राम की अनेक महिलाएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देकर उन्हें सशक्त और जागरूक बनाने की पहल की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %