0 0
Read Time:3 Minute, 49 Second

क्राइम ब्रांच एवं बरगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है, कार में ले जाया जा रहा था 63 किलो 15 ग्राम गांजा बरामद किया है।

आज दिनांक 12/6/25 की रात्रि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि भरतीपुर निवासी पवन सोनकर अपने दो साथियो के साथ बिना नम्बर की एक ग्रीन कलर की टाटा नैक्सान कार में गांजा रखे हुये घूमा की ओर से बरगी होते हुये जबलपुर की ओर आ रहा है। इसी आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

अति. पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदय भान बगरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की टीम द्वारा 63 किलो 15 ग्राम गांजा कीमती 12 लाख 60 हजार रूपये का जप्त किया गया है।

बाईपास पर नाकाबंदी की गयी ,पुलिस ने आती हुई कार को रूकने का ईशारा किया पर कार चालक ने कार नहीं रोकी एवं कार के इंडिकेटकर जलाकर तेजी से बरगी की ओर भागे, पुलिस ने पीछा करते हुये टोल नाके के पास ट्रक को कार के सामने लाकर कार रोकने का प्रयास किया, कार चालक ने रिवर्स कर पुलिस की कार में टक्कर मारी ,कार रोककर पवन सोनकर अपने अन्य साथियो के साथ खुर्सी की ओर झाडियों मेंभागा, अंधेरे व झाडियों का फायदा उठाकर वे भागने में सफल हो गये। कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर अवैध गांजा, 3 मोबाईल, गाडी का आरसी कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड , एक फाईल जिसमें निशांत सिंह लिखा है ,गाडी के कागजात तथा एक खाली स्टैम्प दिनॉक 7-11-23 का जारी किया हुआ, एवं पवन सोनकर के नाम के गिरफ्तारी वारंट का कैन्सेलेशन वारंट मिला। आरसी में वाहन क्रमांक MP 20 ZF 9781 तथा वाहन स्वामी का नाम निशांत सिंह लिखा है।

कार के अंदर नीले रंग की 6 पन्निआ मिली जिनको चैक करने पर पैकिटो में गांजा मिला, तौलने पर कुल 63 किलो 15 ग्राम गांजा हुआ जिसकी कीमती लगभग 12 लाख 60 हजार रूपये आंकी जारही है। गांजा तथा टाटा नैक्सान कार जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध थाना बरगी में धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस एवं 324(4) बीएनएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान का हिस्सा है और आने वाले दिनों में ऐसे और भी अभियान तेज़ी से चलाए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %