DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

खाली पेट ग्रीन टी पीने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, दूर रहता है इन बीमारियों का खतरा रहता है

0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

डिजिटल भारत | ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ होती है. अगर आप चाय के बजाय ग्रीन टी (Green Tea) से दिन शुरूकरें तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. आजकल बहुत से लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं. कई लोग दूधऔर चाय छोड़कर ग्रीन टी को अपनी डाइट का हिस्सा बना चुके हैं. आमतौर पर लोगों को ये गलतफहमी होती है कि ग्रीन टी वे लोग पीतेहैं जो वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं. हम आपको बता दें कि ग्रीन टी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है. इसे पीने से सिर्फ वजनही कम नहीं होता है, बल्कि कई बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है. आइए जानते हैं कि ग्रीन टी पीने से क्या फायदे होते हैं. 

वजन कम करने में फायदेमंद

ग्रीन टी वेट लॉस (Weight Loss) के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. ये ऐसा ड्रिंक है जो सुबह-सुबह शरीर को एनर्जी भी देता हैऔर कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है. ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. खाली पेट इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है औरवजन कम करने में मदद मिलती है.

हार्ट की बीमारियां दूर करे

हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप कॉफी या चाय पीते हैं तो इसके बजाय ग्रीन टीपिएं. इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है. ग्रीन टी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर रहता है.

डायबिटीज कंट्रोल करे

डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल करने में भी ग्रीन टी फायदेमंद है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं. ग्रीन टी पीने से शुगरकंट्रोल में रहती है. डायबिटीज के मरीजों को ग्रीन टी पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. 

दिमाग बनाए एक्टिव

ग्रीन टी दिमाग (Brain) के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. ये एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और ब्रेन को एक्टिव बनाने में मददकरती है. ग्रीन टी दिमाग के लिए रिफ्रेशमेंट का काम करती है. 

हड्डियां मजबूत करे

ग्रीन टी में मौजूद गुण हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मदद करती है. ये ओस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों के जोखिमको कम करती है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दो दिवसीय दौरा आज से जबलपुर में 

0 0
Read Time:7 Minute, 18 Second

डिजिटल भारत | गणतंत्र दिवस पर दो दिवसीय समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस और निगम प्रशासन के आला अधिकारीभी जुट गए। तैयारियों की धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए कलेक्टर सौरभ सुमन ने खुद कमान संभाली। अतिथियों को समारोह मेंआमंत्रित करने का काम मंगलवार की रात तक लगभग पूरा हो गया। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से लेकर उनकेआयोजन स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद रहने और फिर कार्यक्रम से जाने तक ही हर व्यवस्थाओं की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूपदिया गया। इसका निरीक्षण करने कमिश्नर बी. चंद्रशेखर और कलेक्टर सौरभ सुमन आयोजन स्थल पहुंचे।

इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की किसी तरह की कमी न आए, इसलिए इन कार्यक्रमों की बागडोर एसडीएम और तहसीलदार को सौंपीगई है। हालांकि जिम्मदोरियों के निर्वाह करते वक्त प्रशासनिक आला अधिकारियों के बीच समंवय की कमी भी नजर आइ। कईअधिकारी, अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डालते भी नजर आई। हालांकि एडीएम स्तर के अधिकारियों ने इस समंवय की कमी को दूर करनेका भी प्रयास किया।

मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां मंगलवार को ही पूरी हो गई। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से सायं 4:45 बजे दमोहनाका के पास कुचैनी परिसर पहुंचेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से लाभान्वित बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। इसकेबाद लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं से संवाद करने एमएलबी स्कूल प्रांगण में सायं 5:30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वेउमा घाट, ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि 8:40 बजे मुख्यमंत्री आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की पूर्ण

26 जनवरी को सुबह 8 बजे शारदा नगर रांझी में पौधारोपण का कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9 बजे गैरीसन ग्राउंड में गणतंत्रदिवस के मुख्य समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे मॉडल स्कूल में वीआर लैब का उद्घाटन कर यहां पर ही मध्यान्ह भोजन करेंगे। यहांसे वे डुमना से भोपाल जाएंगे और फिर वहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस जबलपुर आकर शाम को 7:10 बजे आयुर्वेदिककॉलेज परिसर भारत पर्व का कार्यक्रम में भाग लेंगे।

तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे स्थल-

कमीश्नर और कलेक्टर दमोहनाका के पास कुचैनी परिसर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे। इसके बाद वे मॉडल हाईस्कूल में वीआर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी ली। वहीं एमएलबी स्कूल प्रांगण व गैरीसन ग्राउंड का भीउन्होंने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के शारदा नगर रांझी में वृक्षारोपण कार्यक्रम से लेकर ग्वारीघाट में नर्मदा आरती व सांस्कृतिककार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जो कमियां दिखीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

9 बजे शुरू होगा मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह

कलेक्टर सौरभ सुमन ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह गैरीसन ग्राउंड सदर में होगा, जो सुबह 9 बजे से शुरू

होगा। इसकी शुरूआत परंपरागत रूप से परेड से होगी। इसके बाद सभी विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं परआधारित झांकियों का प्रदर्शन भी होगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Maruti Brazza और Tata Nexon नहीं पसंद तो SUV पर लगाएं दांव, कीमत कम फीचर्स

0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second

Hyundai Venue Price & Features: सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा की काफी मजबूतदावेदारी है. इन दोनों की बिक्री भी अच्छी होती है. लेकिन, अगर किसी व्यक्ति को टाटा नेक्सन या मारुति ब्रेजा का डिजाइन पसंद नहींहै या फिर किन्हीं अन्य कारणों से यह कारें पसंद नहीं है, तो इस सेगमेंट में हुंडई वेन्यू भी आपके लिए ऑप्शन हो सकती है. बीते साल हीहुंडई वेन्यू का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था.

हुंडई वेन्यू के इंजन ऑप्शन

हुंडई वेन्यू में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस/114 एनएम का आउटपुट देता है, जिसमें 5-स्पीडएमटी गियरबॉक्स मिलता है. इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस/172 एनएम का आउटपुट देता है, जिसमें 6-स्पीडआईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी का ऑप्शन मिलता है. वहीं, इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 100 पीएस/240 एनएम का आउटपुटदेता है, जिसमें 6-स्पीड एमटी गियरबॉक्स मिलता है.

हुंडई वेन्यू के फीचर्स

हुंडई वेन्यू में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है, एलेक्सा और गूगल वॉइस असिस्टेंट मिलता है और 8-इंच की टचस्क्रीन मिलती है. इतना ही नहीं, कार में सनरूफ, ऑटो एसी, एयर प्यूरीफायर, 4-वे पावर्ड ड्राइवर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कूल्ड ग्लवबॉक्स, वायरलैसफोन चार्जिंग, 4 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रिवर्स कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंगसिस्टम (टीपीएमएस) और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कीमत और मुकाबला

हुंडई वेन्यू की प्राइस रेंज 7.62 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 12.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इस 5 सीटर एसयूवी का बाजार में टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और रेनोकाइगर से मुकाबला होता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

जा सकती है हज़ारो नौकरिया सुन्दर पिचाई के इस बयान से मचा हड़कंप

0 0
Read Time:4 Minute, 34 Second


डिजिटल भारत | दुन‍ियाभर की द‍िग्‍गज टेक और आईटी कंपन‍ियों में छंटनी का स‍िलस‍िला थमने का नमा नहीं ले रहा है. ट्व‍िटर से शुरू हुआ छंटनी का दौरअमेजन और गूगल समेत कई कंपन‍ियों में पहुंच गया है. हेज फंड के अरबपति और निवेशक सर क्रिस्टोफर हॉन ने अल्फाबेट और गूगलके सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) से कहा कि वे नौकरियों को कम कर कर्मचारियों की संख्या को डेढ़ लाख तक लेकर आएं. इसके ल‍िए 20 प्रतिशत ओवरपेड वाली नौकरियों को कम करना होगा.

अल्फाबेट ने 12 हजार कर्मचार‍ियों को न‍िकाला
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने 12,000 यानी अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहेएक लेटर में हॉन ने पिचाई से कहा कि 12,000 नौकरियों में कटौती का निर्णय सही दिशा में उठाया गया कदम है. द चिल्ड्रन इनवेस्टमेंटफंड मैनेजमेंट (TCI) के संस्थापक हॉन ने लिखा, जिनकी अल्फाबेट में 6 अरब डॉलर की हिस्सेदारी है, मेरा मानना है कि प्रबंधन कोकर्मचारियों की संख्या को लगभग 150,000 तक कम करने का लक्ष्य रखना चाहिए, जो 2021 के अंत में अल्फाबेट के कर्मचारियों कीसंख्या के अनुरूप है. इसके लिए कुल कर्मचारियों की संख्या में 20 प्रतिशत की कमी की जरूरत होगी.

अल्फाबेट में औसत वेतन 3 लाख डॉलर
अरबपति ने आगे कहा कि प्रबंधन को अत्यधिक कर्मचारी मुआवजे को संबोधित करने का अवसर भी लेना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया, 2021 में अल्फाबेट में औसत वेतन लगभग 300,000 डॉलर था और अब औसत वेतन बहुत अधिक है. प्रौद्योगिकी उद्योग में प्रतिभा केलिए प्रतिस्पर्धा काफी कम हो गई है, जिससे अल्फाबेट प्रति कर्मचारी भुगतान को भौतिक रूप से कम कर सकता है.

पिछले पांच साल में अल्फाबेट ने 100,000 से अधिक कर्मचारियों को जोड़ते हुए अपने कर्मचारियों की संख्या को दोगुना से अधिककर दिया, जिनमें से 30,000 से अधिक अकेले 2022 के पहले नौ महीनों में जोड़े गए थे. पिछले हफ्ते पिचाई ने कहा कि उन्हें कार्यबलमें लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने पर गहरा खेद है, लेकिन इस कदम के कारण हम यहां पहुंचे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

विटामिन B & E की कमी से होती है हाथ-पैर में झनझनाहट, जानिए लक्षण और उपाय

0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

डिजिटल भारत l कई बार छोटी-मोटी समस्याओं को हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपको ध्यान में रखना चाहिए कि शरीर इस तरह से संकेत तभी देता है, जब चीजें गंभीर होने लगी हों। अगर इन पर ध्यान नहीं दिया और समय रहते इनका इलाज नहीं किया, तो शरीर अंदर से खोखला होने लगता है और फिर ये बड़ी बीमारी बनकर उभरती है। खास तौर पर विटामिन की कमी से होनेवाली बीमारियों के लक्षण ऐसे ही सामान्य से होते हैं, लेकिन लंबे समय तक नजरअंदाज करने से शरीर को भारी नुकसान पहुंचता है।

हमारा शरीर, विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, खनिज आदि पोषक तत्वों से मिलकर बना है। इन सभी का शरीर में पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी है, तभी जाकर हमारा शरीर अच्छे ढंग से काम कर पाएगा। इसमें से किसी भी एक की कमी होती है तो सेहत संबंधी तमाम परेशानियां शुरु हो जाती हैं। अगर आपके हाथों या पैरों में झनझनाहट होने लगी है, तो ये विटामिन की कमी का संकेत है।

अगर आपको हाथ या पैर में लगातार झनझनाहट महसूस हो रहा हो, तो फौरन अपने डॉक्टर से मिलें और लक्षणों के आधार पर उचित विटामिन्स लेना शुरु कर दें। इसे इग्नोर करने से स्थिति गंभीर हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको एक ही स्थिति में बिना करवट बदले सोने काी आदत है, तो उसे बदलें। क्योंकि इस वजह से भी पैर और हाथ में झनझनाहट हो सकती है। इसके अलावा रोजाना टहलना शुरु करें और हाथ-पैरों से जुड़े हल्के व्यायाम करें। इससे भी राहत मिलती है।

  1. विटामिन बी और ई (vitamin B & E) हमारे नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करते हैं। इनमें कमी आने से पैरों और हाथों में झनझनाहट होने लगती है।
  2. कभी-कभी किसी दवा के साइड इफेक्ट की वजह से भी आपको झनझनाहट महसूस हो सकती है।
  3. हाई ब्लड प्रेशर या ट्यूबरक्लोसिस की बीमारी में भी ऐसा महसूस हो सकता है।
  4. बहुत ज्यादा शराब पीने से शरीर में विटामिन बी12 फोलेट की कमी हो जाती है। इससे भी हाथ और पैर में झनझनाहट होती है।
  5. थायराइड (Thyroid) की समस्या में भी आपके हाथ और पैर में झनझनाहट हो सकती है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

अब आधार कार्ड नंबर देना होगा ज़रूरी नगरीय निकायों में संपत्ति कर भुगतान में

0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

डिजिटल भारत l प्रदेश के नगरीय निकायों में अब संपत्ति कर भुगतान में आधार नंबर देना होगा। इसके अलावा संपत्ति पंजीकरण, नल कनेक्शन पंजीकरण, ट्रेडिंग लाइसेंस आवेदन, विवाह प्रमाण- पत्र पंजीकरण, फायर एनओसी प्रमाण-पत्र आवेदन तथा नो ड्यूज सर्टिफिकेट की आनलाइन सेवाओं में भी आधार नंबर दर्ज करना होगा।

यदि कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराना चाहता है और उसके पास आधार नंबर नहीं है तो वह पैन नंबर या पासपोर्ट, वोटर आइडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दर्ज करा सकेगा। लेकिन, बाद में आधार नंबर दर्ज करना ही होगा। पोर्टल पर दर्ज किए गए आधार नंबर का सत्यापन भी होगा।

इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने सुशासन समाज कल्याण, नवाचार, ज्ञान नियम 2022 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में आधार आधारित डेटा तैयार किया जा रहा है। जनता से सीधे जुड़े विभागों ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रापर्टी की रजिस्ट्री में आधार की अनिवार्यता के बाद अब नगरीय निकायों में भी पहचान के दस्तावेज के रूप में आधार दर्ज कराया जा रहा है। इसके अलावा आधार में फोटो के साथ हस्ताक्षर भी अपडेट किया जा रहा है, जिससे व्यक्ति की पहचान और बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मेडिकल कालेज चिकित्सालय में आज नहीं होंगी पैथालाजी जांच

0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

डिजिटल भारत l शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मंगलवार को पैथोलाजी संबंधी जांचें नहीं हो सकेंगी, जिसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ने वाला है। जहां एक ओर जहां आपरेशन टलेंगे, वहीं इमरजेंसी मामलों में भी मरीजों को दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा। यह सब मेडिकल लैब टेक्नीशियन्स की सामूहिक कामबंद हड़ताल की वजह से होगा।

मेडिकल लैब टेक्नीशियन्स एसोसिएशन अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल पर हैं। जबलपुर जिले में पिछले 11 दिनों से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल चल रही है। गांधी भवन में आंदोलन जारी है। जिसके चलते जिला अस्पताल, एल्गिन अस्पताल, सिविल अस्पताल रांझी समेत विभिन्ना डिस्पेंसरीज में पैथोलाजी जांच बुरी तरह प्रभावित हैं, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार की ओर से कोई सुनवाई न होने के कारण मंगलवार को मेडिकल कालेज के लैब टेक्नीशियन्स, लैब असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट एक दिन की सामूहिक कामबंद हड़ताल पर रहेंगे।

आल मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के आह्वान पर जारी सामूहिक अवकाश में सहयोग प्रदान करने वीरेंद्र तिवारी, घनश्याम पटेल, गोपाल नेमा, संतराम मरावी, दिलीप श्रीवास्तव, रमेश उपाध्याय, साहिल सिद्दीकी, अंशु कांड्रा, रविंद्र गर्ग सहित अन्य अपील की है।

डीन कार्यालय में सम्पन्ना होगी पदयात्रा :

आंदोलन की कड़ी में मंगलवार को सुबह 11 बजे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल से पदयात्रा शुरू की जाएगी, जो पिसनहारी मढ़िया चौक होते हुए डीन कार्यालय में सम्पन्ना होगी।। प्रदेश उपाध्यक्ष केके वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के समस्त मेडिकल कालेज के लैब टेक्नीशियन संगठन काम बंद हड़ताल पर जाने तैयारी कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जोशीमठ की धसकती जमीन रोककर दिखाएं दिया चैलेंज, वही CM भूपेश बघेल ने कहा- चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए ये जादूगरों का काम…

0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है

बागेश्वर महाराज के पास शक्ति है तो वह जोशीमठ की दरारें रोक दें. हम उनके लिए फूल बिछाएंगे कि आओ, ये जो हमारे मकान में दरार आ गई है, हमारे मठ में आ गई है, उसे जोड़ दो…

डिजिटल भारत l पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा है क‍ि लोगों को सिद्धियां मिलती हैं और रामकृष्ण भगवान बुद्ध इसके उदाहरण हैं. सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता. चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए, क्‍योंक‍ि ये जादूगरों का काम है. इससे समाज में जड़ता आती है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार को अं​धविश्वास फैलाने के आरोपों के बाद धर्माचार्य भी दो खेमों में बंटते दिख रहे हैं. इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनके दिव्य दरबार को चुनौती दी है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि ‘बागेश्वर महाराज जोशीमठ जाकर धसकती जमीन रोककर दिखाएं

उन्‍होंने कहा है क‍ि ऐसे चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए. यह जादूगरों का काम है. ऋषि-मुनियों ने इसको रोका था कि इस प्रकार से सिद्धियों का प्रयोग नहीं होना चाहिए. पीर-फकीर के द्वारा ताबीज देकर, ईसाइयों में चंगाई सभा में चमत्कार की बात करते है, जिससे बचना चाहिए.

धर्मसभा के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब दिए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘हम बिलासपुर में हैं, वह रायपुर में हैं. बागेश्वर महाराज के पास शक्ति है तो वह जोशीमठ की दरारें रोक दें. हम उनके लिए फूल बिछाएंगे कि आओ, ये जो हमारे मकान में दरार आ गई है, हमारे मठ में आ गई है, उसे जोड़ दो.’

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

‘पठान’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का एडवांस टिकट बिक्री रिकॉर्ड

0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

डिजिटल भारत l चार साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने देश में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में एडवांस बुकिंग के दौरान टिकटें बेच लेने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग टिकटें बेचने का फिल्म ‘बाहुबली 2’ हिंदी का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। मूल रूप से हिंदी में बनी फिल्मों में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ की सर्वाधिक एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री का आंकड़ा ये कब का पार कर चुकी है। 25 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘पठान’ तेलुगू और तमिल में भी रिलीज हो रही है और फिल्म के तेलुगू संस्करण की एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री काफी अच्छी मानी जा रही है।

रविवार रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक यशराज फिल्म्स की प्रस्तुति फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग में छह लाख 63 हजार से ज्यादा टिकटें अब तक बिक चुकी हैं। किसी हिंदी फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में बिकी ये अब तक की सबसे ज्यादा टिकटें हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म ‘वॉर’ के पास था जिसने एडवांस बुकिंग में करीब चार लाख टिकटें बेचने में सफलता पाई थी। ‘पठान’ ने फिल्म ‘केजीएफ 2’ की एडवांस बुकिंग में सवा पांच लाख टिकटें बेचने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

फिल्म ‘पठान’ से आगे एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री में अब कोई फिल्म नहीं है। इससे पहले नंबर वन पर फिल्म ‘बाहुबली 2’ रही है जिसने रिलीज से पहले 6.50 लाख टिकटें बेची थीं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बीते शनिवार से एकदम से रफ्तार पकड़ी है और टिकट बिक्री से हुई आमदनी को अगर जोड़ा जाए तो ये 20 करोड़ रुपये से ऊपर निकल चुकी है। माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग करेगी। ये रिलीज कार्यदिवस (बिना छुट्टी वाला दिन) पर हो रही है और अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की ओपनिंग 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच रहने वाली है।

देश में अब तक हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड अभी तक फिल्म ‘केजीएफ 2’ के पास है जिसने बीते साल 53.95 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। हिंदी में ही बनी फिल्मों में ये रिकॉर्ड फिल्म ‘वॉर’ के पास है जिसकी ओपनिंग 53.35 करोड़ रुपये रही है। कार्य दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों के मामले में ये रिकॉर्ड फिल्म ‘संजू’ के पास है जिसने रिलीज के पहले दिन 34.19 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ‘बाहुबली 2’ हिंदी का रिकॉर्ड जरूर तोड़ देगी जिसने 41 करोड़ रुपये की ओपनिंल ली थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

ये हैं Top-5 पॉवरपैक्स Smartphones! कीमत 25 हजार रुपये से भी कम, Top-5 Power Packed Smartphones

0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second

डिजिटल भारत l मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन्स हैं, जो बजट सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं. यह अच्छे डिजाइन, धांसू कैमरे और तगड़ी बैटरी के साथ आते हैं. हर कोई चाहता है कि उसके फोन में हर फीचर शानदार हो. आज हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर चीज में लाजवाब हैं.

अगर आपका बजट 25 हजार रुपये से कम है और पॉवरपैक्स स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ये 5 फोन्स सबसे धमाकेदार हैं. लिस्ट में Realme 10 Pro Plus, Samsung Galaxy M53 5G, Motorola Edge 30 और कई फोन्स शामिल हैं.

Realme 10 Pro Plus 5G प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है. फोन में 6.7-इंच का कर्व्ड डिस्प्ले है. फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है. वहीं कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके अलावा सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा है. फ्लिपकार्ट और ऑफिशियल वेबसाइट से फोन को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Samsung Galaxy M53 5G में 120HZ का रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन में 108MP का रियर और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फ्लिपकार्ट, अमेजन और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Motorola Edge 30 स्नैपड्रैगन 778G+ 5G चिपसेट द्वारा संचालित होता है, इसमें 13 5G बैंड्स मिलते हैं. फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलता है. वहीं फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP + 50MP + 2MP का कैमरा मिलता है. वहीं सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Redmi Note 12 Pro में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है. वहीं फोन MediaTek Dimensity 1080 5G द्वारा संचालित होता है. फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है. फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का रियर मिलता है. वहीं सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन की कीमत 24,999 रुपये है. फोन को फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है.

iQOO Z6 Pro 5G में 6.4-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन Snapdragon 778G चिपसेट द्वारा संचालित होता है. फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. फोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी मिलती है. फोन की कीमत सिर्फ 20,499 रुपये है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %