DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

सिद्ध गणेश मंदिर में भगवान गणेश जी का पूजन अर्चन कर प्राप्त किया कृपा व आशीर्वाद

0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

डिजिटल भारत l सर्व मनोकामना पूर्ति स्थल श्री सिद्ध गणेश मंदिर गौरी घाट जबलपुर में गणपति जन महोत्सव के 11 दिवसीय आयोजन के दसवें दिन भगवान गणेश जी के गणाध्यक्ष स्वरुप पूजा नर्सिंग कर विविध प्रकार के मिष्ठानों से सहस्त्रचन किया गया और और मिष्ठानों को दिन भर आने वाले भक्तों को वितारिट किया गया भक्तों की कामनाओं को अर्जी के माध्यम से सुनने एवं पूर्ण करने वाले गणेश जी के जीवन चरित्र का वर्णन करने मे स्वयं सरस्वती भी सर्मथ नहीं है फिर मनुष्य की तो बात ही क्या। हिन्दू धर्म मे सगुण उपासना में मूर्ति पूजा का विधान है । जहाँ विधि विधान के साथ पूजन अर्चन होता है वह देव प्रतिमा जागृत होकर भक्त को अभीष्ट फल प्रदान करती है भगवान श्री गणेश गण अर्थात जन जन के देवता है गणपति के रुप में जन समुदाय के प्रधान प्रशासक भी हैं गणाध्यक्ष हैं जिनकी पूजा के विना कोई कार्य प्रारंभ हो नही सकता इनके एक हाथ में मोदक जो अमोद प्रमोद का द्योतक है लड्डू प्रसन्नता का पर्याय हैं जब कोई अच्छा प्रसन्नता का काम होता हैं तो लड्डू बांटने की परंपरा सर्वविदित है गणेश जी अपने भक्तों को निरंतर खुशहाली प्रदान कर रहे हैं तो एक हाथ में अंकुश एवं परसु भी धारण किए है जिससे समाज देश सृष्टि को नियंत्रित किया जा सके कहीं भी अव्यवस्था निरंकुशता नही आ सके । गणाध्यक्ष के रुप में देव समाज सहित संपूर्ण ब्रह्मांड का संचालन कर व्यवस्था बना रहे हैं । मिष्ठान्न देवों तथा मानव सहित सभी जीव जंतुओं को प्रिय है सभी का जीवन मधुरता से परिपूर्ण हो यही गणाध्यक्ष के पूजन सहस्त्रार्चन का परम उद्येश्य हैं। श्री सिद्ध गणेश जन्म महोत्सव के एकादश दिवश भगवान के भालचन्द्र एवं गजानन स्वरुप का श्रृंगार विभिन्न तरह के वस्त्रों से कर राजोपचार पूजन एवं अर्जी के रुप मे समर्पित मनोकामना के श्री फलों नारियलों की आहुति के साथ छप्पन भेग समर्पित कर महाआरती का आयोजन होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

कुँआरी बहनो को भी मिलेगा लाडली बहना योजना लाभ

0 0
Read Time:5 Minute, 15 Second

डिजिटल भारत l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां बड़ा पत्थर रांझी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा औरआपका संबंध परिवार का है। बहनों, भांजे-भाजियों के साथ प्रदेश की जनता की चिंता करना मेरा कर्तव्य है। जब तक जनता की जिंदगी में बदलाव नहीं आएगा वे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश की धरती पर जमीन के टुकड़े के बिना कोई नहीं रहेगा, रहने के लिए सबके पास भूखंड होगा और पक्का मकान भी होगा। उन्होंने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है, बहनों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। इस योजना का समाज में व्यापक प्रभाव पड़ा है, इससे बहनों की घर में इज्जत बढ़ी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना में बहनों को हर माह एक हजार रूपये दिए जा रहे हैं। अब 1250 रुपए दिए जाएंगे और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। राखी के कच्चे धागे की कसम बहनों की जिंदगी बदले बिना चैन से नहीं बैठूंगा।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कुछ बहनें ऐसी हैं जिन्‍होनें विवाह नहीं किया है उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
उन्‍होनें कहा कि 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर लैपटॉप देते थे अब 60 प्रतिशत अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाएगा। साथ
ही अपने स्‍कूल में बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले तीन बेटी व तीन बेटे को स्कूटी दी जायेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी का नाम छूट गया है तो उन्हें भी पक्का मकान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर इलाज की व्यवस्था भी उनकी सरकार ने की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नीट के माध्यम से मेडिकल में प्रवेश के लिए सरकारी स्कूल के बच्चों को पांच प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी, ताकि गरीबों के बच्चे भी पढ़ सकें। लाडली बहना और उज्ज्वला रसोई गैस की बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस दी जायेगी, इसके फॉर्म भरवाये जा रहे हैं। उन्‍होनें कहा कि एक किलो वाट तक के बिजली बिलों को जीरो किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है इसकी जनता मेरी भगवान है और पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सांस है जनता की सेवा करते रहेंगे।
इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुप्तेश्वर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी रेल फाटक के पास नेरोगेज
रेल ट्रैक पर शानदार सड़क बनाई जाएगी। रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे, उनके वीरता को जीवंत बनाए रखने के लिए मदन महल की पहाड़ी पर 100 करोड़ की लागत से स्मारक बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में वह स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत तथा शिक्षकों के भर्ती में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। अब सभी भर्तियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन किया जाएगा। महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए आधी आबादी को पूरा न्याय देने का कार्य किया जा रहा है। यह सब लोगों की जिंदगी बदलने के लिए है कृषि हो या व्यापार हो मध्यप्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Happy
Happy
25 %
Sad
Sad
25 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
25 %
Angry
Angry
25 %
Surprise
Surprise
0 %

कृषि अधिकारियों की उपस्थिति में विधायक सुशील इंदु तिवारी ने किया डबल लॉक सिस्टम का शुभारंभ

0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

डिजिटल भारत l पनागर : – क्षेत्रीय किसानों को कृषि कार्य हेतु आवश्यक खाद जैसे यूरिया, जिंक, डीएपी सहित अन्य उर्वरक के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था पनागर विधायक सुशील तिवारी ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लिया है और जिसके बाद विधायक सुशील इंदु तिवारी द्वारा कृषि अधिकारियों एवं सेंकडों किसानों की उपस्थिति में कृषि उपज मंडी प्रांगण में डबल लॉक सिस्टम शुभारंभ किया गया जिसके बाद से अब किसानों को डीएपी, जिंक, यूरिया सहित आदि अन्य उर्वरक आसानी से कृषि उपज मंडी प्रांगण में ही उपलब्ध हो जाएंगी, इसके लिए क्षेत्रीय किसानों ने विधायक को धन्यबाद प्रेषित किया कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर जैन,मंडल अनिल पटेल,मंडल अध्यक्ष मोनू खरे,जिला कार्यालय मंत्री आनंद साहू ,दीनदयाल पटेल,सर्वेश मिश्रा, रवि कुमार आम्रवंशी कृषि उपसंचालक , प्रतिभा गौर अनुविभागीया कृषि अधिकारी, कीर्ति वर्मा सहाइक संचालक कृषि,पंकज शर्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पनागर, आर के परोहा कृषि विकास अधिकारी,डी के नेमा, जे पी. मांजी, मोनिका झा, संगीता सिंह ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी,महामंत्री शैलेंद्र साहू ,अनिल वंशकार,पार्षद मुकेश वंशकार,दीपांशु नामदेव,राजेश तिवारी,प्रकाश कुशवाहा,रामदीन साहू,पवन पटेल,सोनू खम्परिया,देवेंद्र कुशवाहा,अतुल सैनी,संतोष सैनी,गोरल खत्री,राजेश पटेल,अरविंद पटेल,मुकेश दुबे,विनय पटेल,संतोष साहू कार्यक्रम का संचालन के के पटेल ने किया ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

प्रथम जबलपुर अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता 2023, 40 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

डिजिटल भारत l प्रथम जबलपुर अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन आज दिनांक 20. 09.2023 को संघ कार्यालय में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद् के वाइस-चैयरमेन एवं जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष आर. के. सिंह सैनी किया गया। संघ के सचिव राजेश आयोजन होगा का तिवारी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और भविष्य में इस तरह कर, आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 23, 24 एवं 25 सितंबर 2023 से निरंतर टूर्नामेंट खेला जाएगा जिसमें लगभग 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट पहली बार कराया जा रहा है।

दूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी एड. मोहम्मद हमजा अंसारी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, शशांक शुक्ला, राहुल रामचंदानी, दुर्गा सिंह, रीतेश कुशवाहा, क्रिस्टोफर एन्थोनी, रविशंकर वर्मा, विकास यादव, सुनील कुमार सिंह राजपूत, चन्द्रहास अग्रवाल, प्रशांत कोहाड़े, मोहम्मद साजिद खान, बैजू वरदान, रेनुबाला सिंह, सुनील कश्यप, विपिन मिश्रा, यशवर्धन शुक्ला, सचिन्द्र दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, सुमित सेनगुप्ता, मो. एन्थोनी पिल्ले, रीता नौटियाल, शेखर कुमार तिवारी, निशांत झा, श्रीमती रेणुका शुक्ला, गुरूसिंह केशरी, एल्फाईन मैथ्यूस. रवीन्द्र कुमार विश्वकर्मा, अमरदीप जायसवाल, अक्षत नेहरा, सौरभ सिंह बघेल, आनंद पटेल, सौरभ दीक्षित, तरूण कुमार झारिया, अक्षय कुमार माझी, निशांत कुमार केसरवानी, अंजली श्रीवास्तव, विशाल पटेल आदि अधिवक्ताओं ने अपना पंजीयन कराया। टूर्नामेंट का संचालन जबलपुर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज दुबे के मार्गदर्शन में होगा। इस टूर्नामेंट में महिला एवं पुरुष अधिवक्ता साथ में खेलेंगे। संघ कार्यालय में आयोजित आज बैठक में संघ के पदाधिकारी अजय दुबे, यतेन्द्र अवस्थी, आशीष पाण्डे आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

प्रधानमत्री के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

डिजिटल भारत I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा में युवा मोर्चा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल एवं जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष हर्ष तिवारी के नेतृत्व में पनागर बम्हनोदा रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पनागर नगर मंडल, महाराजपुर मंडल, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बम्हनोदा रोड पर स्थित सामुदायिक भवन पर सेठ गोविन्ददास हॉस्पिटल (विक्टोरिया अस्पताल) के डॉक्टरों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जहां 101 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की। रक्तदान शिविर में विधायक सुशील इंदु तिवारी की उपस्थिति में समस्त रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र सोंपे।  

आज कार्यक्रम में विधायक सुशील इंदु तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, उपाध्यक्ष हर्ष तिवारी, अमन तिवारी, पुष्पराज त्रिपाठी, सोहेल खान, मंडल अध्यक्ष अंकुर जैन, महाराजपुर मंडल अध्यक्ष कुणाल पटेल, पवन पटेल, राजा जैन, धनेश पटेल, सतीश पटेल, रोहित साहू, आसीश साहू, सहित सेंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

बीमारू से विकसित बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0 0
Read Time:6 Minute, 8 Second

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सभी के लिए मकान, किसानों को सम्मान
निधि, विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएं देकर लाभान्वित किया जा रहा है। जो प्रावधान अन्य प्रदेशों में नहीं है, वे मध्यप्रदेश में
किए गए हैं। यह मध्यप्रदेश है, जहाँ किसानों और निर्धन परिवारों के ऐसे बच्चे भी अब डॉक्टर बन सकेंगे जो सरकारी स्कूलों में
पढ़े हैं। इनके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए ईश्वर का वरदान हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले के शमशाबाद में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनुभव और सुशासन की कार्यशैली दिलवा रही नई पहचान – हिमन्त बिश्व शर्मा
कार्यक्रम को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने भी संबोधित किया। असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने
कहा कि मध्यप्रदेश विकसित राज्य बनने की तरफ बढ़ा है, तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थदर्शन योजना को लागू करके प्रदेश के नागरिकों को देश के तीर्थ स्थानों की नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। आने वाले समय में प्रदेश के नागरिक जो भी अयोध्या के रामलला मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहेंगे, वे योजन का लाभ लेकर जा सकेंगे। मध्यप्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करवाई जा रही है। मध्यप्रदेश एक श्रेष्ठ राज्य है। यहां लाड़ली बहना योजना जैसी बहनों की जिन्दगी बदलने वाली योजना है। शिक्षा और कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने काफी प्रगति की है। हर घर में जल नल के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। मध्यप्रदेश की गिनती पहले बीमारू राज्यों में थी, लेकिन आज मध्यप्रदेश विकसित राज्य का दर्जा प्राप्त कर रहा है। जहाँ प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत की प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ाते हुए कार्य कर रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश को देश का नंबर-एक राज्य बनाने का सपना देखने केबाद उसे साकार करने का कार्य कर रहे हैं। उनका अनुभव और सुशासन आधारित कार्यशैली प्रदेश की नई पहचान बना रही है। बहनों की जिन्दगी में खुशहाली लाना उद्देश्य – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हरतालिका व्रत के बाद भी बहनें बड़ी संख्या में यहां आई हैं। मैं मुख्यमंत्री नहीं इन बहनों का भईया हूँ। मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूँ। लाड़ली बहना योजना सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि बहनों का मान-सम्मान सुनिश्चित करने का अद्भुत माध्यम है। रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार देने के बाद लाड़ली बहनों को हर माह 1250 रूपए प्रदान करने की पहल हुई। यह योजना बहनों को 3 हजार रूपए तक हर माह दिलवाने के लक्ष्य को लेकर प्रारंभ की गई है। प्रदेश के ऐसे परिवारों को नई आवास योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनका अपना मकान नहीं है और वे अन्य आवास योजनाओं के लाभ से शेष रह गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि, साइकिल की राशि,
स्कूटी प्रदान करने के प्रावधानों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना और मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना से बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल के अध्ययन का माध्यम हिंदी भाषा को बनाने का कार्य हुआ है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तीर्थदर्शन योजना से हमारे सम्मानीय बुजुर्ग हवाई जहाज द्वारा तीर्थस्थानों के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, शमशाबाद क्षेत्र की विधायक राजश्री सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रारंभ में शमशाबाद में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों नेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्पों द्वारा दिल से स्वागत किया। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट करने के लिए उत्सुक थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

इस वर्ष 27 और 28 अक्‍टूबर को आयोजित किया जायेगा नर्मदा महोत्‍सव

0 0
Read Time:4 Minute, 28 Second

डिजिटल भारत l संगमरमरी सौंदर्य की नगरी भेड़ाघाट में इस वर्ष का नर्मदा महोत्‍सव 27 और 28 अक्‍टूबर को आयोजित किया जायेगा। शहर पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले इस दो दिवसीय महोत्‍सव की तैयारियों को लेकर आज शनिवार को कलेक्‍टर सौरभ कुमार सुमन की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में विस्‍तार से विचार विमर्श किया गया। कलेक्‍टर
कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्‍न हुई इस बैठक में विधायक अशोक रोहाणी, भेड़ाघाट नगर परिषद के अध्‍यक्ष चतुर सिंह
लोधी, जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह, नगर निगम आयुक्‍त स्‍वप्निल वानखड़े, अपर कलेक्‍टर शेर सिंह मीणा,
भेड़ाघाट नगर परिषद के पूर्व अध्‍यक्ष अनिल‍ तिवारी, सुनील जैन एवं महेश तिवारी, जबलपुर पुरातत्‍व, पर्यटन एवं
संस्‍कृति परिषद के सीईओ हेमंत सिंह तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में तय किया गया कि प्रतिवर्षानुसार नर्मदा महोत्‍सव में संगीत नाटक अकादमी द्वारा भेजे जाने वाले कलाकारों
के अलावा स्‍थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जायेगा। कलेक्‍टर सुमन ने बैठक में
कलाकारों के चयन की जिम्‍मेदारी नर्मदा महोत्‍सव आयोजन समिति की उपसमिति को दी है। उन्‍होनें कहा कि उपसमिति
जल्‍द से जल्‍द कलाकारों के नाम जबलपुर पुरातत्‍व, पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद को उपलब्‍ध करा दे।
सुमन ने नर्मदा महोत्‍सव के आयोजन स्‍थल के समतलीकरण से लेकर, साफ-सफाई, बेरीकेटिंग, कार्यक्रम स्‍थल
तक के पहुंच मार्गो की मरम्‍मत, पार्किंग एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था, यातायात व्‍यवस्‍था एवं मुक्‍ताकाशी मंच की साज-सज्‍जा
की जिम्‍मेदारी अलग-अलग विभागों को सौंपी। उन्‍होनें नर्मदा महोत्‍सव में आने वाले अतिथि कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं
परिवहन की समुचित व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिये। आयोजन स्‍थल की विद्युत साज-सज्‍जा के बारे में भी बैठक में
जरूरी दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक में बताया गया कि नर्मदा महोत्‍सव के प्रचार-प्रसार के लिए जबलपुर शहर एवं भेड़ाघाट की प्रमुख होटलों एवं मेट्रो
बसों पर फ्लेक्‍स और बैनर लगाये जायेंगे। एफएम रेडियो, सोशल मीडिया के माध्‍यम से भी आयोजन का प्रचार-प्रसार किया
जायेगा। कलेक्‍टर सुमन ने बैठक में विधायक अशोक रोहाणी द्वारा दिये गये सुझाव पर प्रदेश के बड़े शहरों में प्रमुख
स्‍थानों पर होर्डिंग लगाकर नर्मदा महोत्‍सव का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में तय किया गया कि नर्मदा महोत्‍सव के अवसर पर नर्मदा के जलस्‍तर को देखते हुये ही भेड़ाघाट में शाम को
नौका विहार की अनुमति देने के संबंध में कोई निर्णय लिया जायेगा। बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुसार नर्मदा महोत्‍सव के
आयोजन स्‍थल पर विभिन्‍न विभागों द्वारा योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित स्‍टॉल लगाये जायेंगे। इसके अलावा पर्यटन
निगम एवं भेड़ाघाट नगर परिषद द्वारा खीर का स्‍टॉल भी लगाया जायेगा। बैठक में नर्मदा महोत्‍सव के दोनों दिन जबलपुर
शहर से भेड़ाघाट तक मेट्रो बसें चलाने का निर्णय भी लिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

कौन सा ‘कानून’ आ रहा है?, मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकार छीन रही सरकार

0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

डिजिटल भारत l सभी याचिकाओं को एक करके सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने इस पर सुनवाई करते हुए फ़ैसला सुनाया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा था कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति सरकार के नियंत्रण से बाहर होनी चाहिए. जस्टिस के.एम. जोसेफ़ की संवैधानिक पीठ ने अपने फ़ैसले में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सलाह पर की जाए, जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता (या सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता) और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे.
इस फ़ैसले के बाद मॉनसून सत्र में 10 अगस्त को मोदी सरकार ने राज्यसभा में एक बिल भी पेश कर दिया जिसका नाम था मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) विधेयक, 2023. इस विधेयक पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ.
विशेष सत्र में 18 सितंबर को होगी चर्चा मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और टर्म ऑफ ऑफिस) विधेयक, 2023 को राज्यसभा में 10 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान पेश किया गया था. संसद के विशेष सत्र में इस पर 18 सितंबर को चर्चा होने वाली है. इस विधेयक में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों के वेतन, भत्ते और सेवा शर्तों को संशोधित करने का प्रस्ताव है. इसके ज़रिए उनका पद कैबिनेट सचिव के बराबर हो जाएगा. तत्कालीन समय में उनका पद सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर है. विधेयक पास होने पर चुनाव आयुक्तों के वेतन में कोई खास अंतर नहीं आएगा. सुप्रीम कोर्ट के जज और कैबिनेट सचिवों का मूल वेतन लगभग बराबर ही है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के जजों को रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी लाभ मिलते हैं. इनमें ताउम्र ड्राइवर और घरेलू मदद के लिए कर्मचारी शामिल हैं. लेकिन बेचैनी इस बात की है कि चुनाव आयुक्तों को नौकरशाही में मिलाने से उनके अधिकार कम हो जाएंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

बीना रिफाइनरी पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में एक स्थान पर आया हुआ सबसे बड़ा निवेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second

डिजिटल भारत l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 14 सितंबर बीना की पावन धरा पर एक नया इतिहास रचेगा।
मुख्यमंत्री चौहान आज सागर जिले के बीना रिफाइनरी परिसर में 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने
वाले पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट के शिलान्यास की तैयारियों का अवलोकन कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेट्रो केमिकल
प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में अब तक का एक स्थान पर आया हुआ सबसे बड़ा निवेश है। रूपये 50 हजार करोड़ के इस निवेश के
साथ ही एक लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर होंगे, जिससे 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस
प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से 2.15 लाख और शेष 2 लाख को मिलाकर 4 लाख 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सृजित होंगे।
युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी जिंदगी आशाओं और उमंग से भर जाएगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट के निवेश को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।
चौहान ने यह भी कहा इस प्रोजेक्ट के निर्मित होने से बीना रिफाइनरी सहित अन्य क्षेत्रों में उद्योग धंधे स्थापित होंगे, जिससे
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए पूर्व में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था, जिसे राज्य सरकार ने आगे बढ़ाकर निवेश का रास्ता खोला है। इतने वृहद स्तर पर रोजगार के ऐसे अवसर कम ही आते हैं। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद बीना सहित सागर, सिरोंज, कुरवाई, बासौदा सहित समीप के इलाकों में औद्योगिक हब बनेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीना में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने से होटल व्यवसाय बढ़ेगा। साथ ही अन्य व्यवसायिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट के लिए अनेक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई हैं। मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे राज्य में सभी क्षेत्रों में प्रगति होगी।
नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, सहकारिता, लोक प्रबंधन मंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक महेश राय, गौरव सिरोठिया सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी
भी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा किसी अतिथि विद्वान और व्याख्याता को बाहर नहीं किया जाएगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0 0
Read Time:5 Minute, 45 Second

सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वान को कार्य दिवस की बजाय मासिक वेतन दिया जाएगा और वह 50 हजार रुपए तक होगा। तकनीकी शिक्षा के अतिथि विद्वान इसमें शामिल होंगे। अतिथि विद्वानों को शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा मिलेगी। अतिथि प्रवक्ताओं का मानदेय भी 20 हजार रुपये किया जाएगा। एक अकादमिक सत्र में अपने महाविद्यालय के स्थान पर अतिथि विद्वानों को उनके आसपास के महाविद्यालय, जहां वे चाहेंगे, में स्थानांतरण की सुविधा भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं की। उन्होने कहा कि अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं के जीवन की अनिश्चितता को समाप्त करने के लिए राज्य शासन ने ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। चौहान ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि फॉलेन आउट की नौबत न आए। अतिथि विद्वान व्याख्याताओं के लिए पीएससी की परीक्षा में संशोधित कर 25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए जाएंगे। अभी अतिथि विद्वानों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। इसको बढ़ाकर अधिकतम 10 प्रतिशत तक अंक दिए जाएं। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। चौहान ने कहा कि अब कोई भी अतिथि विद्वान, व्याख्याता जो लगातार पढ़ाने का कार्य कर रहा है उसको बाहर नहीं किया जाएगा। आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक और व्याख्याता भी पात्र होंगे। निरंतर पढ़ाने का कार्य कर रहे किसी अतिथि विद्वान और व्याख्याता को बाहर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा प्रदेश है, यह देश का दिल है। प्रदेश के इन चार-साढ़े चार हजार लोगों के लिए भी हृदय में स्थान है। विभिन्न वर्गों और अलग-अलग श्रेणियों के अधिकारियों- कर्मचारियों के कल्याण के लिए समय समय पर विभिन्न प्रावधान किए गए हैं।

अतिथि विद्वान और अतिथि व्याख्याता भी इसके पात्र हैं। उन्हें विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि विद्वान और अतिथि व्याख्याता हमारे परिवार के अभिन्न अंग हैं। राज्य शासन अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं को विभिन्न सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। अतिथि विद्वान और अतिथि व्याख्याता बेहतर शिक्षा देने में जुट जाएं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा, सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिव कुमार चौबे और मध्यप्रदेश ग्रामीण/ शहरी असंगठित कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जब दौरे में दो बहनों ने किया ध्यानाकर्षण मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि जब वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरे पर रहते हैं तो जन समस्याओं की जानकारी भी मिलती है। एक बार दौरे के समय एक महाविद्यालय के उद्घाटन के बाद दो बहनें मिलने का प्रयास कर रही थीं। सुरक्षा कर्मियों के रोके जाने के बाद भी वे अपनी बात कहने के लिए आगे बढ़ रही थीं। कार्यक्रम स्थल पर उनकी तकलीफ की जानकारी मिली। कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्राचार्य के कक्ष में चाय पीने का अनुरोध किया गया। वहीं मैंने बहनों को बुलाकर उनसे चर्चा की। यह दोनों बहनें अतिथि व्याख्याता थीं। इनकी समस्या सुनकर संकल्प ले लिया था कि इस वर्ग की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। इन दोनों बहनों के ध्यानाकर्षण किए जाने के पश्चात संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गये हैं। आज अतिथि विद्वानों और व्याख्याताओं के लिए आवश्यक निर्णयों को लेने का संयोग हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %