जबलपुर । जबलपुर में ईओडब्ल्यू ने बड़ी छापेमारी की है। सागर और जबलपुर के ड्रग इंस्पेक्टर अमरीश दुबे के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है। इस दौरान एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर के घर पर ईओडब्ल्यू की टीम ने अहले सुबह दबिश दी है। इसके बाद परिवार के लोग घबरा गए हैं।
जबलपुर के विजय नगर शताब्दी पुरम स्टार पार्क में अमरीश दुबे का घर है। सुबह जब ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा परिवार के सभी लोग घबरा गए। अमरीश दुबे का स्टार पार्क में आलीशान डुप्लेक्स है, जिसकी कीमत तक़रीबन 90 लाख रुपए है। साथ ही दो चार पहिया वाहन भी मिल हैं। इसके साथ ही ईओडब्ल्यू को नरसिंहपुर जिले की एक शुगर मिल में 90 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट और दो प्लॉट होने के दस्तावेज भी मिले हैं। ईओडब्ल्यू की जांच अभी चल रही है। के अधिकारियों ने बताया कि खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक अमरीश दुबे की विभाग में पदस्थापना 2008 में हुई थी। 2011 में उन्हें जबलपुर का प्रभार मिला था, इसके बाद उनकी पदस्थापना सागर जिले में हो गई। अमरीश दुबे को सागर के साथ जबलपुर जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।ईओडब्ल्यू को अमरीश दुबे के एक लॉकर भी पता चला है, जिसकी वो जांच कर रहे हैं।
