modi
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने खास अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। मुरली मनोहर जोशी ने अपने ट्विटर पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए लंबी आयु की कामना की है और आशीर्वाद देते हुए ‘चिरंजीवी भव:’ कहा है। भारतीय जनता पार्टी में मुरली मनोहर जोशी का कद बहुत बड़ा है और पीएम मोदी खुद कई बार उनके पांव छू चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भारतीय जनता पार्टी का मार्गदर्शक कहा जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, मंत्रियों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभाकमनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कोविंद ने अपने संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छां है कि आप स्वास्थप रहें और दीर्घायु प्राप्ति कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र  सेवा का कार्य करते रहें।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।

प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शाह ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें