0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

ऑटो से 10 लोग गमी में शामिल होकर लौट रहे थे, हाईवे पर ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मारी, 8 साल के बच्चे और 3 महिलाओं की मौत

हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया

मंडला में नेशनल हाईवे पर ट्रॉले ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 8 साल के बच्चे और 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात 7 बजे हुई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर है। सभी लोग पास के ही गांव में गमी में शामिल होकर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरखापा से ऑटो से 9 महिलाएं और एक बच्चा गमी में शामिल होने अंजनियां गांव गए थे। रात को यहां से वापस लौट रहे थे। रात करीब 7 बजे बायपास पर बिनैका चौराहे के पास ऑटो चालक सवारी उतारने लगा। इसी दौरान पीछे से ट्राॅले ने टक्कर मार दी।

हादसे में नैतिक पटेल (8) पिता शिव पटेल, शैलकुमारी (55) पति शांताराम पटेल, विनीता पटेल (70) पति प्रमोद पटेल सभी निवासी सेमरखापा व सुनीता पटेल (50) पति अशोक पटेल निवासी बिनैका की मौत हो गई। इसके अलावा 6 लोग घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से गुस्साए लोगों ने बायपास पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी, तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय परिहार, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयद्रथ झा भी पहुंचे। सभी ने गांव वालों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल भिजवा दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें