0 0
Read Time:7 Minute, 1 Second

डिजिटल भारत l तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर हंगामा जारी है। इसे लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उदयनिधि के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की हसरत लिए कितने ही खाक हो गए।

अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

पंजाब के फगवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए उदयनिधि स्टालिन के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने वाले कितने ही खाक हो गए, हिंदुओं को खत्म करने वाले राख हो गए। घमंडिया गठबंधन के घमंडियों, सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा।

अनुराग ठाकुर ने बोला हमला
पंजाब के फगवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए उदयनिधि स्टालिन के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने वाले कितने ही खाक हो गए, हिंदुओं को खत्म करने वाले राख हो गए। घमंडिया गठबंधन के
घमंडियों, सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं द्वारा लगातार सनातन धर्म और हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है। बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हमला होता
है तो कोई विपक्षी नेता हिंदू धर्म पर जुबानी हमले कर रहे हैं, हिंदू आतंकवाद की बात कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता इसका जवाब देगी।

भाजपा ने राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल
उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा का उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म की तुलना डेंगू और
मलेरिया से कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने अभी तक इस पर चुप्पी साधी हुई है। राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के दौरान, वोटबैंक के लिए ही हिंदू होते हैं। विपक्षी गठबंधन हिंदू विरोधी है, यह भारतीय संस्कृति
और सनातन के खिलाफ हैं।

गोवा सीएम ने की सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें (उदयनिधि स्टालिन) इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर जारी हंगामे के बावजूद माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी अपने बयान पर कायम हैं और कहा कि वह आगे भी कहते रहेंगे कि सनातन धर्म
को खत्म कर देना चाहिए।

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु में सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही किया जाना चाहिए।
हम डेंगू, मलेरिया का कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें खत्म करना होगा। सनातन धर्म, सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।
इसरो वैज्ञानिकों में शोक

कुछ मशहूर हस्तियों, राजनेताओं, स्टार्स और खेल हस्तियों की आवाज हमारे दिमाग में जिंदगी भर के लिए रह जाती हैं। ऐसी ही एक आवाज फीकी पड़ गई। वलारमथी, जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग में अपनी अनूठी आवाज से घोषणाएं की वह रविवार शाम दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस शहर में ली अंतिम सांस

तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन रविवार शाम को हो गया था। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी

सोशल मीडिया पर दुख

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. पीवी वेंकटकृष्ण ने वलारमथी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था। उन्होंने कहा कि वलारमथी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 मिशन की टीम में शामिल थीं वलारमथी

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरा था, जिससे भारत के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। भारत दुनिया का चौथा देश बन गया, जिसने चांद पर अपने मिशन को सफल बनाया। इसके साथ ही दुनिया का इकलौता ऐसा देश बना जिसने साउथ पोल पर लैंडिंग कराई है। शनिवार को इसरो ने 11वें दिन प्रज्ञान रोवर को निष्क्रिय कर दिया। अब दोबारा 14 दिन बाद प्रज्ञान अपना काम शुरू करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें