0 0
Read Time:4 Minute, 45 Second

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार इसे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान जारी किया है। इसके साथ ही बच्चों की उत्सुकता का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश की मेरिट सूची में जबलपुर के 6 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। जिसमें दसवीं के दो छात्र और 12वीं से चार विद्यार्थियों ने बाजी मारी हैं। हालांकि जबलपुर जिले का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना काफी खराब रहा है। जिसमें दसवीं कक्षा का परिणाम 58 प्रतिसथ और बारहवीं कक्षा का परिणाम महज 49 प्रतिशत करीब रहा। प्रदेश की 10 वीं कक्षा के मेरिट लिस्ट में जबलपुर के 2 छात्रों ने स्थान बनाया है। जिसमें महाकौशल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीर पटेल ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां और 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि सलेम इंग्लिश मीडियम हाई सेकेंडरी स्कूल की वंशिका जैन ने 500 में से 450 अंक पाकर प्रदेश की मेरिट में दसवां और जिले की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया हैं।

कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान विषय पर तानिया कांवेंट उमावि कातरा कालोनी पाटन के राज सिंह पिता हिम्मत सिंह ने प्रदेश की सूचि में चौथा स्थान बनाया है। उन्हें जीव विज्ञान विषय पर 500 में से 482 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही विज्ञान संकाय में वे जबलपुर जिले में पहले स्थान पर हैं। कक्षा 12वीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में जबलपुर से कामर्स संकाय से देव कुमार चौरसिया को प्रदेश भर में 10वीं रैंक मिली है। उन्होंने 470 अंकों के साथ प्रदेश में 10वां, वहीं जबलपुर जिले में कामर्स संकाय से पहला स्थान हासिल किया है।जबलपुर जिले में 10 क्लास में कुल 22,978 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 13,306 छात्र परीक्षा में पास हुए जबकि 7,161 छात्र फेल हो गए और 2,416 छात्रों की सप्लीमेंट्री आई है। इस प्रकार जबलपुर जिले का परिणाम 58.14% रहा। जिले में दसवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में लड़कियों ने बाजी मारी हैं।जबलपुर संभाग में 288773 विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। जबलपुर में शासकीय एमएलबी स्कूल में मूल्यांकन हुआ था। यहां दसवीं के 27326 विद्यार्थी शामिल हुए थे। वहीं बारहवीं में 22703 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम को लेकर जबलपुर जिले के करीब 50 हजार विद्यार्थियों के मन में उथल-पुथल मची हुई थी। सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण बेवसाइड खुलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब हैं इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जबलपुर जिले के 10वीं के 27 हजार 326 विद्यार्थी और 12वीं के 22 हजार 703 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। हालांकि पिछले वर्ष जबलपुर कि प्रदेश में ओवर ऑल रैकिंग अच्छी नहीं रही थी। जबलपुर जिले ने प्रदेश भर में 40 वां स्थान हासिल किया था। जिले ने हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में 41वी रैंक हासिल की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें