0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

डिजिटल भारत l पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण गलन बढ़ गई है, जिससे जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड है। चार किमी प्रतिघंटे की गति से चलीं उत्तरी हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। सुबह से ही सूर्यदेव बादलों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं। धूप निकलने के साथ-साथ बादल भी आ जा रहे हैं। बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक ठंड असर दिखाएगी। 19 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। कहीं-कहीं बादल और छिटपुट वर्षा के भी आसार हैं।

गलन से तापमान में गिरावट जारी है। अधिकतम तापमान मामूली रूप से बढ़कर 19.9 से 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से और कम होकर 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को भी शीतल दिन रहने की आशंका जताई जा रही है। जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में शीतलहर चलने का येलाे अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक ऐसा ही ठंड का असर बना रहेगा। 18-19 जनवरी के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के संकेत मिल रहे है। इसके असर से तापमान में आंशिक बढ़ सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें