0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

जबलपुर गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वह ये कि गर्मी की विदाई नजदीक आ गई है। अगले सप्ताह से जबलपुर सहित संभाग के जिलों झमाझम वर्षा होने लगेगी। मानसून छत्तीसगढ़, झारखंड से होता हुए मध्यप्रदेश अगले सप्ताह तक प्रवेश कर जाएगा। उसके पहले शुक्रवार से प्री -की गतिविधियां प्रारंभ होने की आशंका जताई जा रही है।गुरुवार को नौ से दस किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलती रही। मानसून की आहट से पारा भी पांच डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 39डिग्री से गिर कर 34 डिग्री पर आ गया। धूप के बीच छाए बादल और उत्तरी पश्चिवमी हवा से गर्मी से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिली। हाालांकि रात में उमस भरी गर्मी परेशान करती रही।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के प्रभारी अधिकारी बीजू जॉन जैकब ने बताया कि मानसून आंधप्रदेश तेलगांना सहित अन्य राज्यों में प्रवेश कर चुका है। अगले दो से तीन दिनों में छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार सहित मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है। 23 जून से 26 जून तक जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इस दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पड़ सकती है। अगले एक सप्ताह में मानसून पूरी तरह से जबलपुर सहित प्रदेश को कवर कर लेगा। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %
इस खबर को साझा करें