0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second

डिजिटल भारत l मध्यप्रदेश में ठंड ने जोरदार असर दिखाया है, कई जिलों में रोज सुबह कोहरा छा रहा है। इसका असर जनजीवन पर बड़ा है। हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहे हैं। आलम यह है कि मध्यप्रदेश के नौगांव में तापमान 0.2 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि ज्यादातर जिलों का तापमान 5 से 10 के बीच चल रहा है।

मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पूरे प्रदेश का तापमान गिर गया है। उत्तर भारत से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में तापमान 5 डिग्री से कम है। मौसम विभाग ने आगे और भी ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में एक-दो दिन में और बर्फ गिरेगी।

नौगांव में बरफ की बरत जमी l

छतरपुर, दतिया और गुना में शीतलहर चल रही है। प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में रिकार्ड किया गया। यहां शुक्रवार सुबह पेड़-पौधों पर ओंस की बूंदे जमी हुई थी। सागर पत्तों पर गिरने वाली ओस की बूंदे जमने लगी हैं। सागर जिले के गांव बड़कुआ निवासी रूपनारायण के खेत में पत्तों पर ओस की बूंदें जम गई थीं।

कई जिलों में कोहरा l

मध्यप्रदेश के उत्तर भारत से लगे जिलों से लेकर भोपाल तक कई जिलों में कहीं अधिक तो कहीं हल्का कोहरा छा रहा है। इस कारण प्रदेश में आने वाले फ्लाइट और रेल परिवहन पर असर पड़ रहा है। कई फ्लाइट डायवर्ट की जा रही है, या निरस्त की जा रही है। कुछ लेट भी हो रही हैं। ऐसी ही स्थिति रेलवे की भी है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही है। भोपाल में तापमान 7.3 डिग्री पहुंच गया है।

ठंड में रखें अपना ध्यान l

मौसम विभाग ने शीतलहर के साथ ही कोहरे की भी चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में बचाव के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से फ्रास्टबाइट और विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जैसे फ्लू, बहती नाक।

इसलिए अलर्ट रहें।

शरीर में गर्मी कम होने का पहला संकेत है कंपकपी। इसलिए अपने आपको ठंड से बचाएं।
शरीर की उंगलियां, नाक और कान की त्वचा, सख्त और सुन्न पड़ सकती है। इसलिए इन्हें भी ढककर रखें।
फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो जाती है, खांसी और सांस की तकलीफ बढ़ जाती है।
आंखों में जलन, लाल और सूजन हो सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें