DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

UP के लिए जानलेवा साबित हो रही ये गर्मी, अब तक २० लोगो की मौत का आकड़ा आया सामने

0 0
Read Time:4 Minute, 7 Second

डिजिटल भारत I यूपी में भीषण गर्मी से लोगों की बढ़ गई है परेशान, लू ने किया बेहाल
मिर्जापुर में सबसे अधिक चार लोगों की गई जान, पूर्वांचल में 11 की मौत, मौसम विभाग का अनुमान, 19-20 जून तक शुरू होगी मॉनसूनी बारिश
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को कानपुर देश में सबसे गर्म रहा। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री रहा। 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां की रात भी देश में सबसे गर्म रही।
भीषण गर्मी की चपेट में यूपी के ये शहर
उत्तर प्रदेश में आसमान से बरस रही आग में लोगों की परेशानी लगातार बढ़ी हुई है। भीषण गर्मी के कारण आगरा, झांसी, महोबा, ललितपुर, इटावा में लोगों में घरों में दुबकना पड़ रहा है। यूपी के 17 शहरों को आसमान से आग जैसी बरसती धूप ने हीट आइलैंड में बदल दिया है। कानपुर और प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भीषण गर्मी से कानपुर नगर, झांसी, बांदा, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा, बागपत, जालौन, इटावा, वाराणसी, ललितपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, गाजियाबाद और मैनपुरी जिले हीट आइलैंड बने हुए हैं।
कानपुर और बुंदेलखंड में गर्मी के चलते शनिवार को 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें कानपुर में आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन और बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी और आसपास भी गर्मी से 14 लोगों की जान चली गई। इनमें वाराणसी में सात, बलिया में तीन, मिर्जापुर में दो और गाजीपुर व सोनभद्र में एक-एक की व्यक्ति की जान गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जून को पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी जैसी स्थिति रहने का अनुमान है। लू, तपिश और रात में भी गर्मी जैसी स्थिति रहने का अनुमान जताया गया है। दूसरी तरफ, गर्मी के कारण परेशान लोगों को जल्दी ही बारिश की फुहार का आनंद मिलने की भी खुशखबरी आई है। राहत वाली बारिश के अनुमान जताए जा रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज होने से अब उत्तर प्रदेश में समय पर मानसून आने का अनुमान है।

शहर अधिकतम तापमान
कानपुर 46.3
हमीरपुर 46.2
झांसी 46.1
वाराणसी 46.0
प्रयागराज 46.0
आगरा 45.5
उरई 45.4
बाराबंकी 45.4

सरकारी स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्‌टी
भीषण गर्मी के बीच सरकार ने बच्चों को बड़ी राहत दे दी है। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत चलने वाले कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राओं की कक्षाएं अब 28 जून से चलेंगी। पहले यह 15 जून तक छुट्‌टी घोषित की गई थी। परिषद ने 25 जून से शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को विद्यालय आने का निर्देश दिया है। उम्मीद की जा रही है मॉनसून आने से भीषण गर्मी की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में, रूह कपा देने वाली ठण्ड

0 0
Read Time:5 Minute, 40 Second

डिजिटल भारत l राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में तो 12 साल बाद सबसे लंबी शीतलहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं, जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आसपास बादल छाए रहे। छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 23 व 24 जनवरी को बारिश व ओले की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
दिल्ली में 12 साल बाद सबसे लंबी शीत लहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शीत लहर का आठवां दिन था। इससे पहले पांच से नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम और 16 से 18 जनवरी तक तापमान तीन डिग्री से कम दर्ज हुआ था।

रात से होगी हल्की बारिश
अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार रात से हल्की बारिश होगी। वहीं 23 से 24 जनवरी को फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी। वहीं, अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 24 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोदी रोड में सबसे कम 2.2 डिग्री, रिज में 2.3, जाफरपुर में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार तक शीत लहर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था।
अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार रात से हल्की बारिश होगी। वहीं 23 से 24 जनवरी को फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी।
वहीं, अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 24 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोदी रोड में सबसे कम 2.2 डिग्री, रिज में 2.3, जाफरपुर में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार तक शीत लहर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था।

अब शीत लहर से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अब शीत लहर से राहत मिलेगी। गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप खत्म हो जाएगा। 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने का अनुमान है।
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ना केवल तापमान में बढ़ोतरी होगी बल्कि गुरुवार रात को हल्की बूंदाबांदी व बारिश का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। वहीं 20 से 22 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
इस साल कब कितने दिन कम रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में वर्ष 2012 से 2023 तक शीत लहर इतनी लंबी नहीं चली। पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, छ: जनवरी को चार डिग्री, सात डिग्री 2.2 डिग्री, आठ जनवरी को 1.9 डिग्री, 16 जनवरी को 1.4 डिग्री, 17 जनवरी को 2.4 डिग्री व 18 जनवरी को 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था
इस साल कब कितने दिन कम रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में वर्ष 2012 से 2023 तक शीत लहर इतनी लंबी नहीं चली। पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, छ: जनवरी को चार डिग्री, सात डिग्री 2.2 डिग्री, आठ जनवरी को 1.9 डिग्री, 16 जनवरी को 1.4 डिग्री, 17 जनवरी को 2.4 डिग्री व 18 जनवरी को 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

पारा लुढ़का, पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर, सुबह से लोगों को ठिठुराती रही बर्फीली हवाएं

0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

डिजिटल भारत l पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण गलन बढ़ गई है, जिससे जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड है। चार किमी प्रतिघंटे की गति से चलीं उत्तरी हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। सुबह से ही सूर्यदेव बादलों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं। धूप निकलने के साथ-साथ बादल भी आ जा रहे हैं। बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक ठंड असर दिखाएगी। 19 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। कहीं-कहीं बादल और छिटपुट वर्षा के भी आसार हैं।

गलन से तापमान में गिरावट जारी है। अधिकतम तापमान मामूली रूप से बढ़कर 19.9 से 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से और कम होकर 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को भी शीतल दिन रहने की आशंका जताई जा रही है। जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में शीतलहर चलने का येलाे अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक ऐसा ही ठंड का असर बना रहेगा। 18-19 जनवरी के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के संकेत मिल रहे है। इसके असर से तापमान में आंशिक बढ़ सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

 48 घंटे के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने के आसार फिर बढ़ेगी ठंड

0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

डिजिटल भारत I पश्चिमी विक्षोभ के असर से चौथे दिन भी दिन में ठंड का असर कमजोर रहा। शनिवार को धूप में तो निकली ही पर हल्के बादल भी छा रहे हैं। अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। उत्तर के साथ पश्चिमी हवाएं चलने से रात में भी ठंड का असर कम रहा। अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

15 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही शीतलहर चलने के आसार हैं।

तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं आएगा। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग केे अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके असर से मैदानी इलाकाें में ठंड का असर बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी में मौसम में बदलाव आएगा। घने के कोहरे के साथ ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी। 15 जनवरी से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

न्यूनतम तापमान 12 डिगी के करीब

फिलहाल तापमान के बढ़ने का क्रम जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

दिन में गरमाहट तो रात को ठंडक घुल रही है। गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी महीने में सर्दी का खासा अनुभव होने की संभावना 1 जनवरी से ही की गई अनुभव तापमान में गिरावट

0 0
Read Time:5 Minute, 38 Second

डिजिटल भारत l नए साल की शुरुआत के साथ उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में शीतलहर की स्थिति एक बार फिर से लौट आई है. हालांकि, बीते तीन-चार दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में ठंड और कोहरा थोड़ा कम था, लेकिन 2023 की शुरुआत के साथ ही लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ सकती है. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली (Regional Meteorology Center New Delhi) के मुताबिक, अगले दो दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. दिल्ली में सोमवार (2 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. इसके साथ ही आसमान साफ रह सकता है. इससे पहले रविवार (1 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास था.

4 और 5 जनवरी को फिर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी महीने में सर्दी का खासा अनुभव होने की संभावना है. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं, सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में धूप निकलने के आसार हैं. दिल्ली में 4 और 5 जनवरी को फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इस दिन राज्य का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसके अलावा, बुधवार और गुरुवार को शीतलहर के साथ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

जनवरी बीतने के बाद भी ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान में गिरावट का दौर सोमवार को भी
पूर्व मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तापमान में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहेगा और रात के तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है, इसके चलते सोमवार को कई जिलों में शीतल दिन के साथ शीतलहर की स्थिति बन सकती और ऐसी ही सर्दी अगले तीन-चार दिनों तक सताती रहेगी।
हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सर्दी
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और अगले 24 घंटों में भी इतनी ही गिरावट की संभावना है।आगामी दो से तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्यप्रदेश में भी कहीं-कहीं के क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना है। जनवरी के पहले सप्ताह की बात करें तो आगामी आठ जनवरी तक उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश के कहीं-कहीं के इलाकों में में घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।
विंड चिल फैक्टर ने सताया
इस सीजन में तापमान में गिरावट तो कई बार दर्ज हुई है, लेकिन जनवरी के पहले दिन में गिरावट के साथ गलन का एहसास भी हुआ। न केवल तापमान कम था बल्कि हवाएं भी सर्द थीं जोकि तीर की तरह चुभ रही थीं। वातावरण के तापमान के अतिरिक्त हवाओं का तापमान और कम होता है और जब ऐसी सर्द हवाएं शरीर से टकराती हैं तो सर्दी का एहसास ज्यादा होता है इसे ही विंड चिल फैक्टर कहा जाता।
ऐसे होता है कोल्ड डे
जब रात का तापमान 10 डिग्री या इससे कम हो और दिन का तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या इससे अधिक गिर जाए तब वह दिन कोल्ड डे कहलाता है।
रविवार को प्रदेश में सागर एवं सतना में कोल्ड डे रहा

सबसे कम तापमान वाले जिले
दतिया – 5.4
ग्वालियर – 6.8
उमरिया – 7.3
राजगढ़ – 7.6
सागर- 7.6
सतना- 7.8
दमोह- 8
रीवा- 8
गुना- 8.2

रायसेन- 8.5

सबसे बड़ी गिरावट वाले जिले
जिला- न्यूनतम तापमान – 24 घंटों में गिरावट
ग्वालियर – 6.8- 4.1
दतिया – 5.4- 4.4
राजगढ़- 7.6 – 3.8
दमोह- 8.0- 3.2
सागर- 7.8- 2.8
गुना- 8.2-2.8

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

देश के दक्षिणी राज्यों में बेमौसम बारिश आफत की तरह बरस रही है

0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

  बेमौसम बारिश की वजह से चेन्नई का हाल बेहाल है. चेन्नई के निचले इलाकों में पानी भर गया है. भारी संख्या में लोग बारिश से प्रभावित हुए हैं.i:. कुछ समय तक केरल में बेमौसम बारिश का तांडव हुआ और अब ये हाल चेन्नई का हो गया है. पिछले कुछ दिनों से चेन्नई और आसपास के कई जिलों में हो रही बारिश ने लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं. सड़कें तालाब बन गई हैं. हालत ये हो गई है कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं. लोगों पर बेमौसम बारिश वाली ये मुसीबत फिलहाल बने रहने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई में आज (गुरुवार को) भी भारी बारिश होने की संभावना है.

बेमौसम बारिश का दंश झेल रही चेन्नई

खूबसूरत समुद्र के किनारों के लिए मशहूर चेन्नई इन दिनों बेमौसम बारिश का दंश झेल रहा है. नवंबर के महीने में बरसी इस आसमानी आफत ने चेन्नई वालों की जिंदगी को मुश्किलों भरा बना दिया है. जिधर भी नजर जाती है बारिश का पानी भरा हुआ दिखाई देता है. देश के सबसे बड़े मेट्रोपोलिटन शहरों में से एक चेन्नई की ये हालात देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा. लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से शहर में पानी के निकलने की जगह ही नहीं बची है

अभी तमिलनाडु के लिए परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं. मौसम विभाग ने चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. चेतावनी के बाद एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. पूरे पश्चिमी तमिलनाडु में भी आज भारी बारिश की चेतावनी है. चेन्नई और आसपास के कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. गुरुवार को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवन्नामलाई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %