DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

अब निखरेगा डुमना नेचर पार्क का सौंदर्य, करीब से होंगे वन्य जीवों के दीदार, एक करोड़ किए जाएंगे खर्च

0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

 डिजिटल भारत I डुमना नेचर पार्क हरियाली से सराबोर, आकर्षक जलाश्य और वन्य जीवों की अटखेलियों से गुलजार शहर से 12 किमी दूर डुमना नेचर पार्क का सौंदर्य और निखरेगा। नगर निगम प्रशासन पर्यटकों को रिझाने के लिए करीब दो हजार एकड़ में फैले डुमना नेचर पार्क को एक करोड़ रुपये खर्च निखार लाएगा।

इस राशि से पार्क में पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया होते ही विकास कार्य आरंभ करा दिए जाएंगे। विदित हो कि प्राकृतिक सौंदर्य से ओप-प्रोत ये पार्क वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए जंगल से कम नहीं है। डुमना नेचर पार्क में हरे-भरे वृक्ष, खंदारी जलाशय, सुंदर उद्यान सहित वन्य जीव और म्यूजियम मुख्य आकर्षण हैं।

साल भर पहुंचते है पर्यटक, सर्द सीजन में बढ़ी भीड़

डुमना नेचर पार्क में यूं तो पर्यटक वर्ष भर आते रहते हैं, पर सर्द सीजन में पर्यटन प्रेमियों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 300 से ज्यादा लोग प्रकृति का दीदार करने पहुंच रहे हैं। उद्यान की खासियत ये है कि यहां हरे-भरे वृक्ष जंगल सफारी का मजा देते हैं। वहीं खंदारी जलाश्य ऐसा है जो हमेशा लबालब रहता है। वन्य जीव यहीं आकर अपनी प्यास बुझाते हैं और पर्यटक उनके दीदार कर खुश होते हैं।

पार्क में एक वाच टावर भी बना हुआ है जिसे सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। डुमना नेचर पार्क में बहुत सारे वन्य जीव देखने के लिए है। हिरणों के झुंड, मोर, जंगली सूअर, लाल और काले मुंह के बंदर, विभिन्ना प्रजातियों के पक्षी भी कलरव मचाते हैं। खंदारी जलाश्य में कभी कभार मगरमच्छ के दर्शन भी हो जाते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

पी.एम. स्वनिधि योजना के अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने निगम प्रशासन ने लिया संकल्प

0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

निगमायुक्त द्वारा योजना की समीक्षा बैठक में सिटी मिशन मैनेजर्स और सामुदायिक संगठकों को 2 दिसम्बर तक टारगेट पूरा करने दिये गए निर्देश

पी.एम. स्वनिधि योजना के अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने निगम प्रशासन का संकल्प’

निगमायुक्त द्वारा योजना की समीक्षा बैठक में सिटी मिशन मैनेजर्स और सामुदायिक संगठकों को 2 दिसम्बर तक टारगेट पूरा करने दिये गए निर्देश

टारगेट पूरा न करने पर संबधितों के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही – निमायुक्त

सबसे अधिक टारगेट पूरा करने वाले को किया जायेगा पुरूस्कृत

जबलपुर। शासन द्वारा नए वित्तीय वर्ष में पी.एम. स्वनिधि योजना के अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए नए सिरे से नगर निगमों को लक्ष्य दिये गए हैं। जिसमें नगर निगम जबलपुर को भी हितग्राहियों को व्यापार करने तथा स्वाबलंवी बनाने 10 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत कराकर लाभांवित करने का लक्ष्या दिया गया है। इसी प्रकार 20 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत कराकर हितग्राहियों को लाभ पहुॅंचाने के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसको गति प्रदान करने तथा लक्ष्य की प्राप्ति शीघ्र कर शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप हितग्राहियों को लाभांवित करने के संबंध में आज निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त अंकिता जैन, सिटी मिशन मैनेजर्स, सामुदायिक संगठक तथा शासकीय योजना विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में निगमायुक्त द्वारा संभाग स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने और शिविर लगाकर अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से संबंधित जानकारियॉं देने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक के दौरान सिटी मिशन मैनेजर्स, और सामुदायिक संगठकों को भी व्यक्तिगत रूप से रूचि लेने और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित कराने के निर्देश दिये। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने सिटी मिशन मैनेजर्स, और सामुदायिक संगठकों को 2 दिसम्बर तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को सिटी मिशन मैनेजर्स, और सामुदायिक संगठकों के द्वारा पूरा नहीं किया जाता है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित किया जाता है तो उनको पुरूस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सिटी मिशन मैनेजर्स, और सामुदायिक संगठक अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी से करें जिससे पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

जबलपुर सहित तीन शहरों में तनाव दो पक्षो की लड़ाई ,पुलिस पर भी पत्थर फेके

0 0
Read Time:5 Minute, 29 Second

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार प्रशासन ने शुरुआत में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन सोमवार देर शाम को फैसला हुआ कि सीमित क्षेत्रों में जुलूस निकाला जा सकेगा। इसके लिए रूट तय किया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जुलूस शुरू हुआ। धार की गुलमोहर कॉलोनी से होते हुए जुलूस बस स्टैंड व धान मंडी होता हुआ पिंजारवाड़ी पहुंचा। रास्ते में से लोग जुलूस में शामिल होते गए और देखते ही देखते संख्या एक हजार के ऊपर हो गई। पिंजारवाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा  रखे थे। इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा था। जब जुलूस यहां पहुंचा तो पुलिस ने समझाया कि इस रूट पर अनुमति नहीं है। फिर भी कुछ लोग उसमें घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन मानने को तैयार नहीं हुए। जिसपर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

मध्यप्रदेश के तीन शहरों धार, जबलपुर और बड़वानी में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा हुई और पुलिस पर पत्थरबाजी की गई।  

मध्यप्रदेश के तीन शहरों में ईद-ए-मिलाब का जुलूस निकालने के दौरान संघर्ष व हिंसा के बाद तनाव का माहौल बन गया। जबलपुर और धार में हुए बवाल के बाद बड़वानी से भी इसी तरह की खबर आई है। बड़वानी जिले के राजपुर ईद के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें पथराव किया गया। करीब 8 से 10 लोग घायल हुए। थाना प्रभारी को भी चोट आई।

डीजे पर गाना चलते ही विवाद

जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजपुर में ईद के जुलूस के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने विवादित गाना डीजे पर चला दिया। इसके बाद तनाव की स्थिति बनी तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें राजपुर थाना प्रभारी समेत 10 लोगों के घायल होने की खबर है। यह भी जानकारी आ रही है कि प्रशासन ने जुलूस की अनुमति नही दी थी। पुलिस ने डीजे जब्त कर लिया है।

जबलपुर में हुआ विवाद, पत्थरबाजी

मध्यप्रदेश के जबलपुर में ईद के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। यहां भी वही हुई जो धार में हुआ था। जब जुलूस प्रतिबंधित क्षेत्र में जा रहा था तो पुलिस ने रोका। जुलूस में शामिल लोग नहीं माने और बैरिकेड्स हटाने लगे। पुलिस के समझाने पर विवाद करने लगे और पुलिस पर जलते हुए पटाखे तक फेंके। बाद में पुलिस ने बल  प्रयोग किया।

कुछ ही देर में माहौल बिगड़ने लगा। एक गली की तरफ से पथराव शुरू हो गया तो जलते हुए पटाखे भी पुलिस की ओर फेंके गए। यह  देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई और जुलूस दूसरे मार्ग से गया। घटना के बाद इलाके में भारी फोर्स तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का स्थिति का जायजा लिया।

धार में मची भगदड़

धार शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकालने के दौरान भगदड़ की स्थिति मच गई। प्रतिबंधित क्षेत्र से जुलूस नहीं निकालने की अनुमति थी, लेकिन मंगलवार को करीब सवा 10 बजे अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जुलूस जब उटावद दरवाजा क्षेत्र से गुजर रहा था तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस के जवानों ने प्रवेश करने से रोका, लेकिन कुछ युवा अंदर घुसने के लिए हंगामा करने लगे। इसपर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। ऐसे में वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी के हालात बन गए। हालांकि, पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। लाठीचार्ज के बाद कई इलाकों में भीड़ जमा होने लगी थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %