DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

फिर बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है बूंदाबांदी

0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

डिजिटल भारत | दो दिनों तक सुधरा रहा मौसम रविवार को दोपहर बाद फिर बिगड़ गया। है। सुबह से धूप निकली रही। दो किमी की गति से चली उत्तरीहवाओं से हल्की ठंडक घुली रही। लेकिन दोपहर होते ही हल्के बादल छाने लगे और शाम होते-होते बादल गहराने लगे। बादलों के फेरमें ठंड का असर कम हो गया। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षेाभ सक्रिय हो रहा है। हवा के ऊपरी भागमें चक्रवात बना हुआ है इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छा रहे हैं सोमवार को छिटपुट वर्षा के संकेत भी मिलरहे हैं।

ठंड का असर हुआ कम

बहरहाल दो दिनों तक निकली रही धूप के असर से ठंड का अहसास कम रहा। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री तक बढ़ गया।न्यूनतम तापमान में जरूर आंश्किा गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के असर से अधिकतम तापमान में आंशिकवृद्धि हो सकती है जबकि आस-पास छिटपुट वर्षा होने से ठंड का असर भी कुछ बढ़ जाएगा।

पमान में घट-बढ़ का दौर जारी-

मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में घट-बढ़ का दौर जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्डकिया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री पर रहा। आने-वाले दिनों में तापमान में इसी तरह घटबढ़ देखी जा सकेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

अर्शदीप सिंह की बढ़ी टेंशन, दूसरे टी20 मैच से कटेगा पत्ता!

0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

डिजिटल भारत l भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए थेस जिसके चलते कहीं ना कहीं टीम को हार का सामना करना पड़ा. अगले मैच में 29 साल का एक घातक गेंदबाज प्लेइंग 11 में अर्शदीप की जगह लेने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है.

अर्शदीप सिंह की बढ़ी टेशन

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 4 ओवर में सिर्फ 1 विकेट हासिल कर 51 रन खर्च कर दिए थे. इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी का आखिरी ओवर भी फेंका. इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने 1 नो-बॉल के साथ कुल 27 रन खर्च किए. अर्शदीप सिंह के इसी ओवर के चलते टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए 177 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर सके थे.

ये घातक खिलाड़ी छीन सकता है जगह

दूसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह की जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल कर सकते हैं. मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए अभी तक अपना डेब्यू मैच नहीं खेला है. उन्हें इस सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ भी टी20 स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था, लेकिन उस सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. मुकेश कुमार भारतीय टेस्ट टीम में भी शामिल किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट में भी अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है.

बिहार के गोपालगंज में जन्मे मुकेश कुमार बांग्लादेश-ए के खिलाफ खेली गई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेले थे, उस सीरीज में उन्होंने 2 मैचों में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए थे. मुकेश कुमार ने अभी तक 35 फर्स्ट क्लास मैचों में 134 विकेट लिए हैं. लिस्ट-ए में उनके नाम 24 मैचों में 26 विकेट हैं. वह इस बार आईपीएल में भी नजर आने वाले हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

निगमायुक्त ने नर्मदा प्रकटोत्सव की तैयारियों की समीक्षा में दिए निर्देश

0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second

डिजिटल भारत l नर्मदा प्रकटोत्सव पर नर्मदा तटों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होेंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नर्मदा तटों मुस्तैद रखने और नर्मदा तटों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया है कि नर्मदा नदी व तटों में गंदगी न करें।

निगमायुक्त ने कहा जहां-जहां पूजन सामग्री, प्रसाद एवं भंडारे के आयोजन के दौरान होने वाले कचरे एवं गंदगी को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विभिन्ना पालियों में कर्मचारियों की तैनाती करने एवं उनके कार्यों की सघन निगरानी किए जाने पर भी बल दिया। बैठक में अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी, आरपी मिश्रा, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव के साथ-साथ सभी सहायक आयुक्त, विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

बोले- और कितनी कड़ी मेहनत करें ? Google की छंटनी से बचे कर्मचारियों ने मालिकों के खिलाफ खोला मोर्चा

0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

डिजिटल भारत l Google ने 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. लेकिन छंटनी से बचे कर्मचारी अभी भी चिंतित हैं. उनको डर है कि गूगल में फिर छंटनी न शुरू हो जाए. उन्होंने टॉप अधिकारियों से एक मीटिंग के दौरान आश्वासन मांगा है कि कंपनी द्वारा उनकी छंटनी नहीं की जाएगी. गूगल ने मूल कंपनी अल्फाबेट ने ग्लोबली 6 परसेंट कर्मचारियों की छंटनी की है. जिसके बाद यूके के एक कर्मचारी ने मैनेजमेंट से कहा कि मानसिक सुरक्षा सर्वोपरि है.

छंटनी से एक कर्मचारी परेशान हो गया. उसने कहा, ‘हम कभी सुरक्षित कैसे महसूस कर सकते हैं? रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल द्वारा निकाले गए भारतीय सहित 12 हजार लोगों में से अधिकार हाई परफॉर्मेंस और इमिग्रेशन वीजा वाले लोग थे. अगर टिकने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं देख पाए तो उनको 60 दिन के बाद देश छोड़ना पड़ सकता है. ‘

वहीं दूसरे कर्मचारी ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या मुझे ज्यादा महनत करनी चाहिए? इससे कोई फर्क पड़ता है.’ कंपनी के आंतरिक संदेश प्रणाली के माध्यम से गूगल के शीर्ष अधिकारियों को भेजे गए पत्र में एक कर्मचारी ने लिखा, ‘प्रतीत होता है, छंटनी का फैसला बिना सोचे-समझे लिया है.’

अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ईमेल में कर्मचारियों से कहा, ‘मैं उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, जो हमें यहां तक ले आए.’ गूगल यूएस में जिन्हें बिना समय दिए फायर किया गया, उनको कंपनी न्यूनतम 60 दिन के दौरान कर्मचारियों को भुगतान करेगा और गूगल में प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 16 सप्ताह के वेतन के साथ दो सप्ताह से शुरू होने वाला सिवरेंस पैकेज भी देगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

PM मोदी ने किया शहीदों को नमन, हिंदुस्तान मना रहा आज 74वां गणतंत्र दिवस

0 0
Read Time:6 Minute, 55 Second

डिजिटल भारत | भारत आज 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस  मना रहा है. राजधानी दिल्ली मेंगणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह इस बार कई मायनों में अलग है. पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी. पहले इसेराजपथ के नाम से जाना जाता था. पहली बार ऐसा होगा कि परेड देखने के लिए सबसे पहली कतार में VVIP नहीं होंगे. इस बार पहलीकतार में रिक्शा चालक, कर्तव्य पथ को बनाने वाले मजदूर और उनके रिश्तेदार बैठेंगे, जिन्हें श्रमजीवी का नाम दिया गया है. गणतंत्रदिवस परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल होंगे. कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी पद संभालने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस समारोहमें परेड की सलामी लेंगी.

बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी हैं. मिस्र का 120 सदस्यीयमार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल होगा. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर कोमनाने, आपसी गर्मजोशी, दोस्ती और सद्भावना के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है. पहली बार 21 तोपों की सलामी 105 एमएम की स्वदेशी गन से दी जाएगी. परेड में आखिरी बार नौसेना का IL-38 विमान नजर आएगा. फ्लाई पास्ट में रफाल, ALH, सुखोई जैसे 44 विमान शामिल होंगे.

09:48 AM नेशनल वॉर मेमोरियल जाएंगे PM मोदी

गणतंत्र दिवस समारोह शुरू होने से पहले पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल जाएंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

09:18 AM कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी मिस्र की सैन्य टुकड़ी

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी नई दिल्‍ली में आज गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र कीएक सैन्य टुकड़ी भी शामिल होगी.

08:23 AM PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, 

08:01 AM गणतंत्र दिवस पर सबसे बड़ा ड्रोन शो

गणतंत्र दिवस पर आज सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा. इसमें 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल होंगे. आज को आसमान इन ड्रोन से रोशन होगा.

07:31 AM नौसेना का IL-38 परेड के लिए भरेगा अपनी आखिरी उड़ान

नौसेना का जासूसी विमान आईएल-38 विमान आज गणतंत्र दिवस परेड के दौरान आखिरी उड़ान भरेगा. समुद्री टोही विमान IL-38 नेचार दशकों से ज्यादा समय तक समुद्री सेना की सेवा की.

07:02 AM गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आज सुरक्षा चाक-चौबंद

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आज सुरक्षा चाक-चौबंद है. भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है. CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है.

06:26 AM गणतंत्र दिवस पर फ्री मेट्रो सेवा

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे लोगों के लिए फ्री मेट्रो सेवा होगी. 8 बजे तक टिकट या Invitation दिखाकर फ्री टिकट लेसकते हैं.

06:03 AM देश आज मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस

भारत आज (26 जनवरी को) 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज कर्तव्य पथ पर देश की ताकत की झलक दिखेगी. कर्तव्य पथ परपरेड निकाली जाएगी.

शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हमआजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकरआगे बढ़ें, यही कामना है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

जबलपुर में मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर दूसरी बार किया ध्यवजारोहण

0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

डिजिटल भारत | गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गैरिसन ग्राउंड में तिरंगा फहराया। उन्‍होंने ध्वजारोहणकर परेड का निरीक्षण किया। उन्‍होंने कहा कि भारत प्राचीन और महान राष्‍ट्र है। हमें भारत पर गर्व है। एमपी की विकास दर सबसेज्‍यादा अच्‍छी है। 

एमपी देश के सबसे अच्‍छे राज्‍यों में होगा। मुख्यमंत्री दूसरी बार जबलपुर में ध्वजारोहण किया है। इससे पूर्व उन्होंने26 जनवरी 2012 में जबलपुर के राइट टाउन स्टेडियम में ध्वजारोहण किया था।

इधर समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग समेत लगभग 10 से ज्यादाविभागाओं के आला अधिकारियों को तैनात किया गया है। 25 जनवरी को ही समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इधरगैरिसन ग्राउंड में आने के लिए लगभग 14 हजार लोगों को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं तो वहीं दो हजार से ज्यादा पास दिए गए हैं। 

शामछह बजे भारत पर्व का आयोजन होगा, जो शासकीय आयर्वेदिक कालेज में किया जा रहा है। इस दौरान पद्मश्री सोनू निगम का शो रखागया है। इसमें भी लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

समारोह की भव्यता को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन, निगम और पुलिस ने खास व्यवस्था की है। नगर निगम ने जहां शहर के हर चौराहेसे लेकर मुख्य शासकीय भवनों को सजाया है तो वहीं शहर के चारों ओर मुख्य प्रवेश द्वार को भी सुंदर बना दिया गया है। शहर में रातभरसड़कों को साफ करने, चौराहों और मूर्तियों को धोने में निगम का स्वच्छता विभाग का अमला लगा रहा। इधर आयोजन स्थलों मेंव्यवस्थाओं पर सीधे कलेक्टर सौरभ सुमन, एसी सिद्धार्थ बहुगुणा और निगमायुक्त आशीष वरिष्ठ नजर रखे हुए हैं। 

वहीं 50 से ज्यादाअधिकारियों की टीम हर मुख्य आयोजन में तैनात है, ताकि व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहे। वहीं इंटरनेट मीडिया की मदद सेआला अधिकारी आयोजन स्थल की पल-पल की जानकारी लेने में जुटे रहे।

गैरीसन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में शासकीय विभागों द्वारा झांकिया का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान इसकी संख्या कोसीमित रखा गया है। लगभग 13 झांकियां ही समारोह में शामिल की गई हैं। 

इसमें स्मार्ट सिटी से लेकर कृषि विभाग, नगर निगम, पंचायत ग्रामीण विकास आदि की झांकिया हैं। इधर समारोह में स्कूलों बच्चों को तिरंग के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग के कैपपहचाएं गए हैं। इन्हें समारोह में इस तरह से बैठाया जाएगा, जिससे इनके कैप के रंगों से तिरंगा की तस्वीर बने। इसके अलावा सुबह10.20 पर पुरस्कार वितरण होगा। वहीं इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं, जिसमें बाल कलाकार अभिनय और नृत्य सेमनमोहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

खाली पेट ग्रीन टी पीने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, दूर रहता है इन बीमारियों का खतरा रहता है

0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

डिजिटल भारत | ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ होती है. अगर आप चाय के बजाय ग्रीन टी (Green Tea) से दिन शुरूकरें तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. आजकल बहुत से लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं. कई लोग दूधऔर चाय छोड़कर ग्रीन टी को अपनी डाइट का हिस्सा बना चुके हैं. आमतौर पर लोगों को ये गलतफहमी होती है कि ग्रीन टी वे लोग पीतेहैं जो वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं. हम आपको बता दें कि ग्रीन टी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है. इसे पीने से सिर्फ वजनही कम नहीं होता है, बल्कि कई बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है. आइए जानते हैं कि ग्रीन टी पीने से क्या फायदे होते हैं. 

वजन कम करने में फायदेमंद

ग्रीन टी वेट लॉस (Weight Loss) के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. ये ऐसा ड्रिंक है जो सुबह-सुबह शरीर को एनर्जी भी देता हैऔर कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है. ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. खाली पेट इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है औरवजन कम करने में मदद मिलती है.

हार्ट की बीमारियां दूर करे

हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए भी ग्रीन टी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप कॉफी या चाय पीते हैं तो इसके बजाय ग्रीन टीपिएं. इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है. ग्रीन टी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर रहता है.

डायबिटीज कंट्रोल करे

डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल करने में भी ग्रीन टी फायदेमंद है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं. ग्रीन टी पीने से शुगरकंट्रोल में रहती है. डायबिटीज के मरीजों को ग्रीन टी पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. 

दिमाग बनाए एक्टिव

ग्रीन टी दिमाग (Brain) के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. ये एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और ब्रेन को एक्टिव बनाने में मददकरती है. ग्रीन टी दिमाग के लिए रिफ्रेशमेंट का काम करती है. 

हड्डियां मजबूत करे

ग्रीन टी में मौजूद गुण हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मदद करती है. ये ओस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों के जोखिमको कम करती है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दो दिवसीय दौरा आज से जबलपुर में 

0 0
Read Time:7 Minute, 18 Second

डिजिटल भारत | गणतंत्र दिवस पर दो दिवसीय समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस और निगम प्रशासन के आला अधिकारीभी जुट गए। तैयारियों की धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए कलेक्टर सौरभ सुमन ने खुद कमान संभाली। अतिथियों को समारोह मेंआमंत्रित करने का काम मंगलवार की रात तक लगभग पूरा हो गया। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से लेकर उनकेआयोजन स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद रहने और फिर कार्यक्रम से जाने तक ही हर व्यवस्थाओं की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूपदिया गया। इसका निरीक्षण करने कमिश्नर बी. चंद्रशेखर और कलेक्टर सौरभ सुमन आयोजन स्थल पहुंचे।

इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की किसी तरह की कमी न आए, इसलिए इन कार्यक्रमों की बागडोर एसडीएम और तहसीलदार को सौंपीगई है। हालांकि जिम्मदोरियों के निर्वाह करते वक्त प्रशासनिक आला अधिकारियों के बीच समंवय की कमी भी नजर आइ। कईअधिकारी, अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डालते भी नजर आई। हालांकि एडीएम स्तर के अधिकारियों ने इस समंवय की कमी को दूर करनेका भी प्रयास किया।

मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां मंगलवार को ही पूरी हो गई। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से सायं 4:45 बजे दमोहनाका के पास कुचैनी परिसर पहुंचेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से लाभान्वित बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। इसकेबाद लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं से संवाद करने एमएलबी स्कूल प्रांगण में सायं 5:30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वेउमा घाट, ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि 8:40 बजे मुख्यमंत्री आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की पूर्ण

26 जनवरी को सुबह 8 बजे शारदा नगर रांझी में पौधारोपण का कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9 बजे गैरीसन ग्राउंड में गणतंत्रदिवस के मुख्य समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे मॉडल स्कूल में वीआर लैब का उद्घाटन कर यहां पर ही मध्यान्ह भोजन करेंगे। यहांसे वे डुमना से भोपाल जाएंगे और फिर वहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस जबलपुर आकर शाम को 7:10 बजे आयुर्वेदिककॉलेज परिसर भारत पर्व का कार्यक्रम में भाग लेंगे।

तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे स्थल-

कमीश्नर और कलेक्टर दमोहनाका के पास कुचैनी परिसर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे। इसके बाद वे मॉडल हाईस्कूल में वीआर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी ली। वहीं एमएलबी स्कूल प्रांगण व गैरीसन ग्राउंड का भीउन्होंने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के शारदा नगर रांझी में वृक्षारोपण कार्यक्रम से लेकर ग्वारीघाट में नर्मदा आरती व सांस्कृतिककार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जो कमियां दिखीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

9 बजे शुरू होगा मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह

कलेक्टर सौरभ सुमन ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह गैरीसन ग्राउंड सदर में होगा, जो सुबह 9 बजे से शुरू

होगा। इसकी शुरूआत परंपरागत रूप से परेड से होगी। इसके बाद सभी विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं परआधारित झांकियों का प्रदर्शन भी होगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Maruti Brazza और Tata Nexon नहीं पसंद तो SUV पर लगाएं दांव, कीमत कम फीचर्स

0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second

Hyundai Venue Price & Features: सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा की काफी मजबूतदावेदारी है. इन दोनों की बिक्री भी अच्छी होती है. लेकिन, अगर किसी व्यक्ति को टाटा नेक्सन या मारुति ब्रेजा का डिजाइन पसंद नहींहै या फिर किन्हीं अन्य कारणों से यह कारें पसंद नहीं है, तो इस सेगमेंट में हुंडई वेन्यू भी आपके लिए ऑप्शन हो सकती है. बीते साल हीहुंडई वेन्यू का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था.

हुंडई वेन्यू के इंजन ऑप्शन

हुंडई वेन्यू में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस/114 एनएम का आउटपुट देता है, जिसमें 5-स्पीडएमटी गियरबॉक्स मिलता है. इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस/172 एनएम का आउटपुट देता है, जिसमें 6-स्पीडआईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी का ऑप्शन मिलता है. वहीं, इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 100 पीएस/240 एनएम का आउटपुटदेता है, जिसमें 6-स्पीड एमटी गियरबॉक्स मिलता है.

हुंडई वेन्यू के फीचर्स

हुंडई वेन्यू में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है, एलेक्सा और गूगल वॉइस असिस्टेंट मिलता है और 8-इंच की टचस्क्रीन मिलती है. इतना ही नहीं, कार में सनरूफ, ऑटो एसी, एयर प्यूरीफायर, 4-वे पावर्ड ड्राइवर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कूल्ड ग्लवबॉक्स, वायरलैसफोन चार्जिंग, 4 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रिवर्स कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंगसिस्टम (टीपीएमएस) और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कीमत और मुकाबला

हुंडई वेन्यू की प्राइस रेंज 7.62 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 12.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इस 5 सीटर एसयूवी का बाजार में टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और रेनोकाइगर से मुकाबला होता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

जा सकती है हज़ारो नौकरिया सुन्दर पिचाई के इस बयान से मचा हड़कंप

0 0
Read Time:4 Minute, 34 Second


डिजिटल भारत | दुन‍ियाभर की द‍िग्‍गज टेक और आईटी कंपन‍ियों में छंटनी का स‍िलस‍िला थमने का नमा नहीं ले रहा है. ट्व‍िटर से शुरू हुआ छंटनी का दौरअमेजन और गूगल समेत कई कंपन‍ियों में पहुंच गया है. हेज फंड के अरबपति और निवेशक सर क्रिस्टोफर हॉन ने अल्फाबेट और गूगलके सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) से कहा कि वे नौकरियों को कम कर कर्मचारियों की संख्या को डेढ़ लाख तक लेकर आएं. इसके ल‍िए 20 प्रतिशत ओवरपेड वाली नौकरियों को कम करना होगा.

अल्फाबेट ने 12 हजार कर्मचार‍ियों को न‍िकाला
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने 12,000 यानी अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहेएक लेटर में हॉन ने पिचाई से कहा कि 12,000 नौकरियों में कटौती का निर्णय सही दिशा में उठाया गया कदम है. द चिल्ड्रन इनवेस्टमेंटफंड मैनेजमेंट (TCI) के संस्थापक हॉन ने लिखा, जिनकी अल्फाबेट में 6 अरब डॉलर की हिस्सेदारी है, मेरा मानना है कि प्रबंधन कोकर्मचारियों की संख्या को लगभग 150,000 तक कम करने का लक्ष्य रखना चाहिए, जो 2021 के अंत में अल्फाबेट के कर्मचारियों कीसंख्या के अनुरूप है. इसके लिए कुल कर्मचारियों की संख्या में 20 प्रतिशत की कमी की जरूरत होगी.

अल्फाबेट में औसत वेतन 3 लाख डॉलर
अरबपति ने आगे कहा कि प्रबंधन को अत्यधिक कर्मचारी मुआवजे को संबोधित करने का अवसर भी लेना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया, 2021 में अल्फाबेट में औसत वेतन लगभग 300,000 डॉलर था और अब औसत वेतन बहुत अधिक है. प्रौद्योगिकी उद्योग में प्रतिभा केलिए प्रतिस्पर्धा काफी कम हो गई है, जिससे अल्फाबेट प्रति कर्मचारी भुगतान को भौतिक रूप से कम कर सकता है.

पिछले पांच साल में अल्फाबेट ने 100,000 से अधिक कर्मचारियों को जोड़ते हुए अपने कर्मचारियों की संख्या को दोगुना से अधिककर दिया, जिनमें से 30,000 से अधिक अकेले 2022 के पहले नौ महीनों में जोड़े गए थे. पिछले हफ्ते पिचाई ने कहा कि उन्हें कार्यबलमें लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने पर गहरा खेद है, लेकिन इस कदम के कारण हम यहां पहुंचे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %