DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

रतलाम फिर बनेगा इंडस्ट्रियल हब,इच्छाशक्ति से हो जाता है सब संभव

0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second

डिजिटल भारत l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में प्रबुद्धजन से प्रदेश के विकास को लेकर संवाद में कहा
कि प्रदेश की विकास यात्रा में उनकी सहभागिता का लाभ मिलेगा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में रतलाम की
महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि रतलाम फिर इंडस्ट्रियल हब बनेगा। मध्यप्रदेश लगातार प्रत्येक क्षेत्र में
प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिये समग्र और समन्वित प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि
रतलाम को भी नर्मदा जल उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इच्छाशक्ति से सब संभव हो जाता है। एक समय था जब कहा गया कि
उज्जैन में नर्मदा जल लाना असंभव है। नर्मदा जल क्षिप्रा में ही नहीं गंभीर काली सिन्ध और पार्वती नदी में
भी आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता, बिजली उत्पादन, टेक्सटाईल, फार्मास्यूटिकल,
अनाज उत्पादन, सड़क निर्माण सहित अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। एक समय प्रदेश का बजट एक
लाख करोड़ रूपये से भी कम हुआ करता था, जो आज बढ़ कर 3 लाख 14 हजार करोड़ रूपये हो गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम में रिडेन्‍सिफिकेशन प्लान में प्रदेश के पहले गोल्ड कॉम्पलेक्स 300
बिस्तरीय चिकित्सालय भवन, ऑडिटोरिमय एवं आवास गृहों का भूमि-पूजन कर शिलान्यास पट्टिकाओं का
अनावरण किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रबुद्धजन को प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनाते हुए कहा कि प्रदेश का
सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) जो वर्ष 2001 तक 71 हजार करोड़ हुआ करता था, वर्ष 2021-22 में बढ़ कर
साढ़े 3 लाख करोड़ हो गया है। प्रदेश ने विकास में एक लम्बी छलांग लगाई है। प्रति व्यक्ति आय 13 हजार
रूपये से बढ़ कर एक लाख 40 हजार रूपये हो गई है। देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान 3
प्रतिशत से बढ़ कर 4.6 प्रतिशत हो गया है। यह चमत्कार ही है कि सकल घरेलू उत्पाद 2016 से 2022 के
बीच लगभग दोगुना हो गया। मध्यप्रदेश के विकास के समग्र, समन्वित और सुनियोजित प्रयास से ही
मध्यप्रदेश 28वें नम्बर से आज टॉप 10 राज्यों की श्रेणी में आ गया है। यह सब जनता के सहयोग से ही
संभव हुआ है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई, बिजली उत्पादन, स़ड़क निर्माण एवं उद्योग में प्रगति
दिखाई देती है। उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। टेक्सटाईल हो या फार्मास्युटिकल, प्रत्येक
सेक्टर के लिये पृथक से पॉलिसी बना कर क्रियान्वित की जा रही है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछा हुआ है।
लगभग 4 लाख कि.मी. की शानदार सड़कें बनाई गयी हैं। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

सीएम शिवराज सिंह चौहान का डुमना आगमन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद

0 0
Read Time:57 Second

डिजिटल भारत l सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज डुमना विमानतल पर अल्प प्रवास हुआ इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, जय यादव नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शिष्टाचार भेंट की इस दौरान राम पटेल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महानगर, जीतू कटारे, संजय तिवारी विवेक अग्रवाल, उमेश पटेल, हरीश ठाकुर, कमल सोनी, मीना कुशवाहा, गौतम यश राज शर्मा, मोनू पटेल, रामकुमार अहिरवार, अतुल चौरसिया, राजुल दुबे, गुड्डू बर्मन एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में अब अन्य अनाथ बच्चों को भी मिलेगी पेंशन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0 0
Read Time:7 Minute, 34 Second

डिजिटल भारत l 2100 कन्याओं का विवाह, सामाजिक समरसता का महायज्ञ मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड सक्रमंण के दौरान माता-पिता की मृत्यु होने से अनाथ बच्चों के लिए लागू पेंशन योजना के दायरे में अब ऐसे अन्य अनाथ बच्चों को भी शामिल किया जायेगा, जिनके माता-पिता नहीं है।
मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोपाल भार्गव की पहल पर सागर जिले के गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह
योजना में आज हुए 2100 गरीब कन्याओं के विवाह को सामाजिक समरसता का महायज्ञ बताया। मुख्यमंत्री सागर जिले के
गढ़ाकोटा स्थित रहस मेला मैदान में योजना के 20वें पुण्य विवाह समारोह में शामिल हुए। विवाह समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री
सुश्री उमा भारती, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी
वर-वधु को आर्शीवाद दिया।

अभिभूत हैं दिव्यांग नव-दंपत्ति

समारोह में विवाह बंधन में बंधे ग्राम बाबूपुरा धौनाई के दिव्यांग भूरे अहिरवार अभिभूत हैं। उनका विवाह दिव्यांग
तुलसाबाई के साथ हुआ। दोनों दिव्यांग वर-वधु विवाह होने पर प्रसन्न हैं। वह भूरे अहिरवार ने कहा कि आँखों से नहीं दिखने
से जीवन में अब तक अंधेरा था, अब विवाह सूत्र में बंधने और गृहस्थी की सामग्री मिलने से जीवन में नया उजियारा आया
है। नव-दंपत्ति ने मुख्यमंत्री चौहान और मंत्री भार्गव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि
मंत्री भार्गव केवल राजनेता ही नहीं समाज-सेवक और विकास पुरूष भी है। प्रदेश के विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील
रहते है। उन्होंने 21 हजार कन्याओं का विवाह कराकर समाज-सेवा का जो इतिहास बनाया, वह अनुकरणीय है। उन पर हम
सभी को गर्व है। भार्गव ने यह सिद्ध किया कि राजनीति पेशा नहीं समाज-सेवा है। मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह को
सामाजिक सेवा का महाकुंभ भी बताया, जिसमें एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी बेटियाँ सुखी रहें। कोई भी माता-पिता
अपनी बेटी के विवाह को लेकर परेशान नहीं हो। प्रदेश सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई और फिर बाद में विवाह के
लिए योजना लागू की है। अब महिलाओं के कल्याण की सबसे बड़ी योजना “लाड़ली बहना” शुरू की गई है, जिससे पात्र सभी
महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रूपये प्रतिमाह राशि डाली जायेगी। बेटियों, बहनों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट
लाना मध्यप्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। लाड़ली बहना योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं को यहाँ-वहाँ भटकने की
जरूरत नहीं होगी, गाँव, शहर के वार्डों में शिविर लगाकर आवेदन लिए जायेंगें। मुख्यमंत्री चौहान ने विवाह समारोह में
शामिल सभी नव-दंपतियों को सुखी और सफल जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वाद दिया। साथ ही यह भी कहा कि
किसी भी तकलीफ में अकेले गोपाल भार्गव ही नहीं, मामा शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ खड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री तथा
अन्य अतिथियों ने नव-दंपतियों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और प्रतीक स्वरूप कुछ दंपत्ति को उपहार सामग्री भेंट की।
मुख्यमंत्री चौहान ने सामूहिक विवाह महायज्ञ के लिए मंत्री भार्गव का भी स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री
चौहान ने मंत्री गोपाल भार्गव की मांग पर शाहपुर में डिग्री कॉलेज स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि बीस साल पहले मुख्यमंत्री चौहान और उन्होंने गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न
कराने की शुरूआत थी। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले मैंने छोटे रूप में इसकी शुरूआत की थी, जो अब विशाल स्वरूप ले
चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक भी बेटी ऐसी नहीं होना चाहिए, जिसके हाथ आर्थिक तंगी के अभाव में पीले नहीं हो
पा रहे हैं। उन्होंने परिणय-सूत्र में बंधने वाली बेटियों से कहा कि जब तक गोपाल भार्गव जीवित है, धर्मपिता के रूप में वह
आपके काम आयेगा। अब मध्यप्रदेश का कोई भी गरीब चाहेगा तो उनकी बेटी का विवाह वे संपन्न करायेंगे। भार्गव ने
बताया कि उन्होंने अपने पुत्र अभिषेक भार्गव और पुत्री डा. अवंतिका भार्गव की शादी भी ऐसे ही सामूहिक विवाह समारोह में
की थी, बाद में किसी बड़े होटल या फाईव स्टार होटल में रिसेप्शन भी नहीं दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को
लोक कल्याण और सामाजिक समरसता की योजना बताया।
सांसद वी.डी. शर्मा ने कन्यादान को भारतीय संस्कृति में सबसे बड़ा दान बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री गोपाल
भार्गव ने 21 हजार गरीब कन्याओं का विवाह कराकर पुण्य और यश का कार्य किया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि 20वें
विवाह समारोह में सभी धर्मों और समाजों के बेटे-बेटियों का विवाह हुआ। ऐसे आयोजन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होने
चाहिए। प्रारंभ में मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

एक हजार करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण :- श्योपुर की धरती पर बरस रहा है विकास का रंग

0 0
Read Time:5 Minute, 50 Second

डिजिटल भारत l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्योपुर बदल रहा है, यहाँ विकास की गंगा बह रही है। केंद्र और राज्य
सरकार द्वारा विकास और जन-कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं। सरकार, जन-प्रतिनिधि, प्रशासन और
श्योपुरवासी मिल कर संकल्प लें कि प्रगति और विकास की इस दौड़ में पूरी प्रतिबद्धता के साथ हर संभव सहयोग करेंगे।
साथ ही श्योपुर में शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि
हमारी सरकार गरीब-कल्याण और विकास को समर्पित है। रंगपंचमी पर श्योपुर की धरती पर विकास का रंग बरस रहा है।
चीतों के आगमन, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रॉडगेज रेल के बाद श्योपुर में मेडिकल कॉलेज की सौगात विकास का नया इतिहास रच
रही है। श्योपुर जैसे पिछड़े जिलों की प्रगति के लिए राशि की कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान आज
श्योपुर में 768 करोड़ रूपये के मेडिकल कॉलेज भवन, मूंझरी वृहद सिंचाई परियोजना, प्रेमसर-रिनीखेड़ा मुढला मार्ग और सीएम
राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन के शिलान्यास और 245 करोड़ 41 लाख रूपये के विकास कार्यों के
लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत वाली चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना
का लोकार्पण भी किया। इस दौरान प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लागू करने के लिये मुख्यमंत्री चौहान को श्योपुर की
बहनों ने 51 फीट लंबी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने बड़ौदा में कॉलेज खोलने की घोषणा भी की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टिता से ही श्योपुर को मिले चीते

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युग पुरूष हैं। देश को भाग्य से ही इस प्रकार की दूरदृष्टि
वाले व्यक्तित्व का नेतृत्व प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर श्योपुर में चीतों का आगमन हुआ है। इससे श्योपुर
में रोजगार के अवसरों की संभावना बढ़ी हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाएँ भी अपने गाँव में होम-स्टे संचालित करने के लिए
प्रेरित हो रही हैं। केन्द्र और राज्य सरकार गरीब की जिंदगी बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के परिणामस्वरूप लाड़ली
बहना योजना लागू की गई है।

बहनों के जीवन को सुखद, सरल और आत्म-सम्मान से परिपूर्ण करेगी लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि बहने सशक्त होंगी तो परिवार और समाज सशक्त होगा। बहनों के जीवन को सरल,
सुखद बनाना ही हमारा ध्येय है। बहने अपनी छोटी-मोटी जरूरतों और पैसों की आवश्यकता के लिए परेशान न हो, इसलिए हर
महीने बहनों को 1000 रूपए उपलब्ध कराने की व्यवस्था लाड़ली बहना योजना में की गई है। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक
आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है, ऐसे परिवार की बहने योजना के लिए पात्र होंगी।
योजना में 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन करना है। आवेदन करने के लिए आय प्रमाण-पत्र और मूल निवासी प्रमाण-पत्र
की आवश्यकता नहीं होगी। स्वयं घोषित आय को ही मान्य किया जाएगा। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून
को पहली किस्त बहनों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। हर महीने बहनों के खाते में 1000 हजार रूपए डाले जाएंगे।
योजना में आवेदन करने के लिए बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे। आवेदन
भरने में मदद करने लिए शासकीय कर्मचारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। बहने योजना का लाभ लेने के लिए
किसी भी बिचौलिए और दलाल के झाँसे में न आएँ। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए। गड़बड़ी
और बेइमानी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। बहनों को यह राशि उपलब्ध कराने से बहनों के साथ पूरे परिवार का कल्याण
होगा। बहने इस राशि को परिवार के पोषण, शिक्षण और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगी। बहनों के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के
लिए यह योजना शुरू की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

दिन ही 500 से अधिक मुख्यमंत्री लाडली बहनो से भरवाए गये फार्म

0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

डिजिट भारत । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद आज जबलपुर जिले का पहला केन्द्र विधानसभा क्षेत्र जहाँ आज राँझी दर्शन तिराहे के पास भव्यता के साथ केन्ट विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी की विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री लाडली बहता योजना के फार्म वितरण किये गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने आज राँझी दर्शन तिराहा के पास पहले दिन ही 500 से अधिक केन्द्र विधानसभा क्षेत्र की
लाडली बहनों का योजना के फार्म भरवाये गए। विधायक अशोक ईश्वर दास रोधणी ने फार्म वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकगण हमारे परिवार के सदस्य है। उन्होंने कहा कि एक भी परिवार के पात्र लाडली बहना योजना से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने अपने उद्‌बोधन में कहा कि केन्ट विधान सभा क्षेत्र के सभी पात्र लाडली बहना को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ दिलाएंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज, सभी वार्ड पार्षद अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, दामोदर सोनी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, शरद श्रीवास्तव, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती रजनी सुरेन्द्र साहू के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छीपानेर में नव-निर्मित पहुँच मार्ग और पुल का आकस्मिक निरीक्षण

0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

दिसम्बर अंत तक पूर्ण करें पहुँच मार्ग, 5 जनवरी को पहुँच मार्ग और पुल का होगा l

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर जिले के छीपानेर पहुँचकर नव-निर्मित पहुँच मार्ग
एवं पुल का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण सुभाष पाटिल से
निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि दिसंबर माह अंत तक पहुँच मार्ग का निर्माण हर हाल में
पूर्ण करें। समय पर कार्य पूरा न होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 5 जनवरी
को पहुँच मार्ग और पुल का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनी और
उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

हरदा से भोपाल की दूरी 35 किलोमीटर कम होगी l

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीहोर और हरदा को जोड़ने वाला यह पुल मेरा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।
छोटी छीपानेर से नर्मदा नदी पुल तक 6 करोड़ 41 लाख रूपए लागत से 3 किलोमीटर लंबा पहुँच मार्ग निर्मित
किया जा रहा है। इसका निर्माण दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से हरदा
से भोपाल की दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे हरदा जिले के निवासियों को काफी सुविधा होगी।
हरदा और सीहोर जिले की सीमा पर 38 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से 840 मीटर लंबा पुल निर्मित किया जा
चुका है। इस पहुँच मार्ग के बन जाने से इस पुल का उपयोग भी शुरू हो जाएगा।

जन-सेवा अभियान के निराकृत आवेदनों की ली जानकारी l

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर ऋषि गर्ग से चर्चा कर मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों
के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही हरदा जिले के अन्य सड़क मार्गों के संबंध में भी पूछताछ की। उन्होंने
निर्देश दिए कि जन-समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। भोपाल संभागायुक्त माल सिंह सहित
अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

पहली बार सरकारी और निजी क्षेत्र में हो रही हैं व्यापक स्तर पर भर्तियाँ एक लाख पदों पर नियुक्तियों के कार्य की हुई समीक्षा

0 0
Read Time:4 Minute, 47 Second

युवाओं के लिये रोजगार सबसे बड़ी जरूरत : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल भारत l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं को रोजगार आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
रोजगार सरकारी क्षेत्र में हो या निजी क्षेत्र में, योग्यतानुसार कार्य मिल जाए, यह बहुत आवश्यक है। सेवाओं में
आने से युवाओं में स्वाभाविक रूप से उत्साह का संचार होता है। पर्याप्त अमले से संस्थानों और विभागों की कार्य-
प्रणाली भी सहज और आसान होती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में विभिन्न सरकारी विभागों में एक
लाख पदों को भरने संबंधी समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रति माह रोजगार दिवस के
फलस्वरूप बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। औद्योगिक संस्थानों में स्थानीय युवाओं की सेवाएँ
लेने को महत्व दिया जा रहा है। राज्य सरकार सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने दृढ़ संकल्पित है। इसी
संकल्प की पूर्ति के लिए अभियान संचालित कर शासकीय विभागों में रिक्त पद भरे जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री
श्री गोपाल भार्गव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास
मंत्री श्री कमल पटेल, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सूक्ष्म,
लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओ.पी. सखलेचा और पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल
सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार ने प्रेजेंटेशन
दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासकीय विभागों में अकेले गृह विभाग में ही 6 हजार आरक्षक पदों पर
नियुक्ति देने की पहल हुई है। प्रयास यह है कि किसी एक दिन सभी को समारोह पूर्वक नियुक्ति-पत्र प्रदान किए

जाएँ। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों के पदों को भरने की कार्रवाई के साथ ही राज्य के सार्वजनिक
उपक्रमों में भी पदों की पूर्ति के लिए कार्यवाही की जा रही है। उपस्थित मंत्रीगण ने रोजगार और स्व-रोजगार क्षेत्र
में हो रहे कार्य को महत्वपूर्ण बताया।

जानकारी दी गई कि 15 अगस्त से प्रारंभ हुए रिक्त पदों की पूर्ति के अभियान की कार्यवाही निरंतर 12
माह तक चलेगी। प्रदेश में 01 लाख 12 हजार 724 सरकारी रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
नवंबर माह में तेजी से कार्य हुआ है। लगभग 60 हजार पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन किया
जा रहा है। सभी विभाग इस कार्य में सक्रिय हैं। प्रथम श्रेणी के 1,271, द्वितीय श्रेणी के 20 हजार 728, तृतीय
श्रेणी के 82 हजार 879 और चतुर्थ श्रेणी के 9091 पद रिक्त हैं। इन पदों की पूर्ति के लिए वित्त विभाग से
अनुमति के बाद आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गत 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक 36 हजार 235 पद
विज्ञापित किए गए हैं। नवम्बर माह में 3 हजार 926 पद विज्ञापित किए गए हैं। इस माह के अंत तक करीब 19
हजार पद विज्ञापित होंगे। आठ विभागों में 1595 नियुक्तियाँ गत तीन माह में कर दी गई हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल के लालपुर ग्राम में जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की समीक्षा, राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

डिजिटल भारत l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शहडोल के लालपुर गाँव पहुँच कर राज्य-स्तरीय जनजातीय
गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि
यह हमारा सौभाग्य है कि जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश आ रही है। राष्ट्रपति
बनने के बाद उनकी यह पहली मध्यप्रदेश की यात्रा है। हम उनका शहडोल में भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को
ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं गरिमामयी स्वरूप प्रदान करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 15 नवम्बर भगवान
बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर जनजातीय परंपराओं एवं संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुनिश्चित किये जायेंगे। राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार भव्य और गरिमामय स्वागत की तैयारियाँ
भी सुनिश्चित की जाये। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने सभा स्थल की तैयारियों, बैठक, पार्किंग,
पेयजल, परिवहन एवं भोजन व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री
बिसाहूलाल सिंह, जनजातीय कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, मनीषा सिंह,
शरद कोल, अध्यक्ष नगरपालिका बुढार श्रीमती शालिनी सरावगी, एडीजी डीसी सागर, मुख्य वन संरक्षक
लाखन सिंह उइके, कलेक्टर वंदना वैद्य सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री
चैहान ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर राष्ट्रपति
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता लाने के उददेश्य से पेसा एक्ट लागू होगा।
मुख्यमंत्री चौहान शहडोल जिले के लालपुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव उत्सव की तैयारियों पर पत्रकारों से
चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मिलकर सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए महामहिम
राष्ट्रपति का ऐसा ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण स्वागत करें, जो उन्हें हमेशा स्मरण रहें। मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों
से भी इस कार्यक्रम में सहर्ष सहभागिता की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

भव्य- दिव्य मंदिर प्रांगण में भ्रमण : पूज्य गुरुजी जगद्ग़ुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

डिजिटल भारत l विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन में बना श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल का पूजन भी किया। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
श्री महाकालेश्वर भव्य- दिव्य मंदिर प्रांगण में के ऐतिहासिक लोकार्पण के पश्चात दिव्य व अलौकिक लोक का पूज्य गुरुजी जगद्ग़ुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भ्रमण किया।
शिवराज सिंह ने कहा कि आज से महाकाल कॉरिडोर श्री महाकाल लोक के नाम से जाना जायेगा. उन्होंने कहा कि नर्मदा को स्वच्छ बनाने के लिए फैक्ट्रियों के प्रदूषित जल को डायवर्ट किया जा रहा है.
श्री महाकाल जी के आशीर्वाद से उज्जैन्निय नगरी में भारतीय अध्यात्म व सनातन संस्कृति के इस विशालतम केंद्र एवं कलाकारों की अद्भुत कलाकारीता को देख कर आह्लादित हूँ।


उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर श्री महाकाल लोक में प्रवेश के लिए बुधवार को चार नए रास्ते खोल दिए गए। अधिकांश लोगों ने मंदिर के दक्षिण क्षेत्र में बने ‘श्री महाकाल लोक’ के नंदी द्वार से प्रवेश कर अवंतिकानाथ के दर्शन किए। भीतर जाकर श्रद्धालुओं ने आनंद और उल्लास की अनुभूति की, मगर गर्भगृह में विराजित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने में उन्हें घंटाभर अधिक लगा।


शीघ्र दर्शन के लिए पुराने रास्ते भी रहेंगे खुले
उन्होंने बताया कि शीघ्र दर्शन के लिए पुराने पांच रास्ते भी पूर्ववत चालू हैं। जिन श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन करना हैं वे पुराने परंपागत पांच मार्गों में से कोई एक से आएं और जिन्हें मंदिर परिसर के नवविस्तारित क्षेत्र का अवलोकन करना है, वे त्रिवेणी संग्रहालय के सामने से नंदी द्वार के रास्ते आएं।
पहली बार धार्मिक नगरी उज्जैन में हो रही मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में एक बहुत ही अद्भुत नजारा देखने को मिला.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सांसद राकेश सिंह की तारीफ, शिवराज सिंह चौहान करने लगे मीटिंग पर मीटिंग

1 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान शाह ने पूर्व बीजेपी चीफ और सांसद राकेश सिंह की तारीफ की। खबरों के मुताबिक, शाह के दौरे के बाद से शिवराज ने गवर्नेंस को फोकस में रखते हुए कई बैठके की हैं।

अगर नॉन परफॉर्मर रहे तो उन्हें जाना पड़ेगा। उत्तराखंड, कर्नाटक और फिर गुजरात में सीएम बदलकर बीजेपी ने अपने नेताओं को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं और लगभग दो दशक से सीएम का पद संभाल रहे हैं।, ताजा घटनाक्रम ने शिवराज सिंह चौहान की भी नींद उड़ा रखी है। उसपर से हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने शिवराज की मौजूदगी में बीजेपी सांसद राकेश सिंह की तारीफ कर के मुख्यमंत्री के ऊपर दबाव और बढ़ा दिया है। इसके बाद से ही शिवराज सिंह चौहान अपनी छवि चमकाने में लग गए हैं और इसके लिए वह हर दिन मैराथन बैठकें कर रहे हैं।

शिवराज ने भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों संग मुलाकात की। यहां शिवराज ने कहा, ‘मैं अधिकारियों को उनके काम के आधार पर आकूंगा। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनानी होगी। राज्य को गुड गवर्नेंस का मॉडल बनाना चाहिए और अपनी ड्यूटी न निभा पाने वाले हर अधिकारी को सजा दी जाएगी।’ शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से माफियाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाह ने इसके आयोजक सिंह की तारीफ करते हुए कहा, ‘जिनके निमंत्रण पर मैं यहां आया हूं और जो सही मायने में नेतृत्व कर रहे हैं, हमारे राकेश सिंह जी।’ इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज भी मौजूद थे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %