DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

इंदौर में मानसून मेहरबान, रिमझिम बारिश का दौर जारी

0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

इंदौर एमपी में भले ही मानसून सुस्त है, लेकिन शहर में देर रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह है यूपी के उत्तर-पूर्वी इलाके में बारिश का सिस्टम है और पाकिस्तान की ऊपरी हवा में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा राजस्थान की ऊपरी हवा में भी चक्रवात है। यूपी से होकर जा रही मानसून द्रोणिका के चलते प्रदेश में बरसात को दौर शुरू हो गया।

यूपी में बने मानसूनी सिस्टम के चलते पूरे प्रदेश में आज कहीं हल्की, कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश होगी। वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह से पश्चिमी हवाएं 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही है।

इंदौर में रिमझिम बारिश जारी

इंदौर में पिछले 10 दिनों से रात का तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच है। वहीं, दिन का तापमान 29 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। यानी मौसम सुकून भरा है। अगले तीन दिन भी हालात ऐसे ही रहने के आसार हैं। आज से पूरे प्रदेश में नमी के बादल छाए रहेंगे कहीं फुहार तो कहीं बौछार गिरेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में, रूह कपा देने वाली ठण्ड

0 0
Read Time:5 Minute, 40 Second

डिजिटल भारत l राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में तो 12 साल बाद सबसे लंबी शीतलहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं, जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आसपास बादल छाए रहे। छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 23 व 24 जनवरी को बारिश व ओले की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
दिल्ली में 12 साल बाद सबसे लंबी शीत लहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शीत लहर का आठवां दिन था। इससे पहले पांच से नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम और 16 से 18 जनवरी तक तापमान तीन डिग्री से कम दर्ज हुआ था।

रात से होगी हल्की बारिश
अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार रात से हल्की बारिश होगी। वहीं 23 से 24 जनवरी को फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी। वहीं, अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 24 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोदी रोड में सबसे कम 2.2 डिग्री, रिज में 2.3, जाफरपुर में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार तक शीत लहर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था।
अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार रात से हल्की बारिश होगी। वहीं 23 से 24 जनवरी को फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी।
वहीं, अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 24 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोदी रोड में सबसे कम 2.2 डिग्री, रिज में 2.3, जाफरपुर में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार तक शीत लहर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था।

अब शीत लहर से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अब शीत लहर से राहत मिलेगी। गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप खत्म हो जाएगा। 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने का अनुमान है।
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ना केवल तापमान में बढ़ोतरी होगी बल्कि गुरुवार रात को हल्की बूंदाबांदी व बारिश का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। वहीं 20 से 22 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
इस साल कब कितने दिन कम रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में वर्ष 2012 से 2023 तक शीत लहर इतनी लंबी नहीं चली। पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, छ: जनवरी को चार डिग्री, सात डिग्री 2.2 डिग्री, आठ जनवरी को 1.9 डिग्री, 16 जनवरी को 1.4 डिग्री, 17 जनवरी को 2.4 डिग्री व 18 जनवरी को 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था
इस साल कब कितने दिन कम रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में वर्ष 2012 से 2023 तक शीत लहर इतनी लंबी नहीं चली। पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, छ: जनवरी को चार डिग्री, सात डिग्री 2.2 डिग्री, आठ जनवरी को 1.9 डिग्री, 16 जनवरी को 1.4 डिग्री, 17 जनवरी को 2.4 डिग्री व 18 जनवरी को 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

दिन व दिन पारे में गिरावट, खिलेगी धूप, छाएंगे बादल, होगी बारिश या फिर कोहरा करेगा परेशान?

0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

डिजिटल भारत l पिछले करीब चार दिनों से छाया कोहरा और धुंध गुरुवार को हट गया। मौसम साफ हुआ तो सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए पर ठंड का असर बरकार रहा। वातावरण में घुली ठंडक के असर से धूप की चमक फीकी रही।

तीन से चार किमी की गति से दिन भर चली बर्फीली हवाएं लोगों को सिहराती रहीं। लोगाें ने गलाव वाली ठंड महसूस की। वहीं मौसम विभाग की माने तो मौसम साफ हो गया है अब दिन का तापमान स्थिर रहेगा पर रात में ठंड का असर बढ़ जाएगा। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। दिन का बढ़ा रात का कम हुआ तापमान-मौसम साफ होते ही दिन का तापमान भी करीब चार डिग्री तक उछल गया।

कोहरा, धुंध और शीतलहर के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री तक नीचे चला गया था जबकि गुरुवार को 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने के बावजूद वातावरण में गलाव वाली ठंड महसूस की गई। वही न्यूनतम तापमान में जरूर आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।

हवाओं में घुली बर्फीली ठंडक- मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से उत्तर पूर्वी हवाओं में बर्फीली ठंडक घुल गई है। जिससे वातावरण में गलाव वाली ठंड महसूस की जा रही है। अभी कुछ ऐसी ऐसी ही ठंडक महसूस की जाएगी।मौसम बाक्स- सूर्योदय- 6:53 बजेसूर्यास्त- 5:39 बजेतापमानअधिकतम 20.5न्यूनतम 8.4आर्द्रता – 85- 54

पूर्वानुमानमौसम साफ रहेगा, शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। पूर्वानुमान – अधिकतम – न्यूनतमजबलपुर06 जनवरी – 20.0 -11.007 जनवरी – 20.0 – 12.0कटनी06 जनवरी- 22.5- 7.507 जनवरी – 23.6 -8.5मंडला06 जनवरी – 18.0- 10.007 जनवरी -19.0 -11.0

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %