DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

मप्र में भाजपा के नया प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए खींच तान जारी

0 0
Read Time:5 Minute, 11 Second

डिजिटल भारत l संगठन चुनाव की प्रकिया शुरू होते ही मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों ने जोर-आजमाइश भी शुरू कर दी है। मौजूदा अध्यक्ष राकेश सिंह ही पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे या कोई नया चेहरा प्रदेश की कमान संभालेगा, इसे लेकर कयासबाजी भी खूब चल रही है।

हाल ही में संसद सत्र के दौरान चुनावी राज्यों के सांसदों से मिले फीडबैक के बाद चुनावी राज्यों में बड़े पैमाने पर बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा मप्र दौरे के दौरान भी प्रदेश में समन्वय व प्रबंधन पर सवाल खड़े किए गए थे। शाह ने तो बेहतर समन्वय व प्रबंधन पर जोर देते हुए बदलाव की बात कही गई थी। स्वयं अमित शाह और नड्डा ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि मप्र में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय नहीं है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य में रणनीति के मुताबिक काम किया जाएगा और जरूरी हुआ तो वहां बदलाव भी किया जाएगा। इससे पहले भाजपा के अधिकांश सांसदों ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसमें प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा हुई थी।
मप्र में भाजपा मिशन 2023 की तैयारियों की जुटी है। अब जमीनी पड़ताल और हकीकत जानने के लिए भाजपा आलाकमान ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को मैदान में उतारा है। संघ से जुड़े भाजपा के दोनों बड़े पदाधिकारी ने जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग जिलों में जाकर नेताओं के नामों पर चर्चा किया है। वहीं आलाकमान के कराए डबल लेयर सर्वे ने प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की नींद उड़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों के दौरे करने के बाद क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने पार्टी आलाकमान को अपनी फीडबैक रिपोर्ट सौंपी हैं। मप्र में पार्टी संगठन में कई बड़े चेहरे बदले जा सकते हैं। दोनों दिग्गज पदाधिकारियों के रिपोर्ट पर ही बड़े बदलाव होंगे।

राकेश सिंह – राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नजदीकियों के चलते संभावना है कि राकेश सिंह को ही दोबारा मौका मिल जाए। मोदी कैबिनेट में मंत्री पद नहीं देने से उम्मीद है कि उन्हें संगठन में ही रखा जाए।

कैलाश विजयवर्गीय – राष्ट्रीय महासचिव हैं। मंत्रीपद छोड़कर संगठन में गए थे। पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे। बेहतर परिणाम भी दिए। हाईकमान के भी करीबी हैं।

प्रभात झा – पहले प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में काम करने का बेहतर अनुभव है। प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए सर्वाधिक दौरे किए। फिलहाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। संघ नेताओं के करीबी होने का फायदा मिल सकता है।

नरोत्तम मिश्रा – लंबे समय तक प्रदेश में मंत्री रहे। पहले भी प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष पद के भी दावेदार थे। हाईकमान की नजदीकियों का लाभ मिल सकता है।

भूपेंद्र सिंह – पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को प्रदेशाध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है। संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं।

वीडी शर्मा – संघ पृष्ठभूमि के चलते सीधे लोकसभा चुनाव का टिकट मिला और सांसद बने। संघ की खास पसंद माने जाते हैं। फिलहाल प्रदेश संगठन में भी महामंत्री हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

अमरिंदर सिंह को बीजेपी जॉइन करने का ऑफर, रामदास आठवले ने दिया

0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

कहा- चुनाव में आ सकते हैं अच्छा काम

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का न्योता दिया है। मोदी सरकार में मंत्री आठवले ने अमरिंदर सिंह से कहा कि उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए जिसने उन्हें अपमानित किया है। आठवले ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को सत्ता में लाने के लिए अच्छे काम आ सकते हैं।

रामदास आठवले ने कहा, मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछना चाहता हूं कि ऐसी पार्टी में रहने का क्या फायदा जिसने आपको अपमानित किया है। मैं उनसे कांग्रेस पार्टी छोड़ने और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का अनुरोध करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि एनडीएम में सभी का बराबर सम्मान है। पंजा में एनडीए को सत्ता में लाने के अमरिंदर सिंह अच्छे काम आ सकते हैं। बता दें कि पंजाब में रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। चन्नी सोमवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

आठवले ने सिद्धू को लेकर अमरिंदर के आरोपों को बताया सही

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा ‘जब सिद्धू पाकिस्तान गए तो यह गंभीर बात थी कि इमरान खान ने बाजवा को गले लगाया, अमरिंदर सिंह सही कह रहे हैं, सिद्धू धोखेबाज हैं।’ बता दें कि पंजाब कांग्रेस में कुछ महीनों से चल रही नाराजगी के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अमरिंदर ने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्वा द्वारा बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले दिया। अमरिंदर सिंह साल 2010 से 2013 तक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

राहुल गांधी पर पलटवार

रामदास आठवले ने देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर राहुल गांधी पर भी पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के सभी दावों को खारीज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जितना हो सके वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम कर रही है। अब तक 80 करोड़ लोगों ने वैक्सीन ले ली है। राहुल गांधी क्या बात कर रहे हैं? हम टीकाकरण के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %