0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

नई दिल्ली उसेन बोल्ट, शोएब अख्तर, जॉन इस्नर… इनमें एक बात कॉमन है। ये सभी अपने-अपने खेल के माहिर हैं। उसेन बोल्ड सबसे तेज दौड़ने वाले इंसान हैं तो शोएब अख्तर के नाम सबसे तेज गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज है। जॉन इस्नर ने टेनिस में सबसे तेज शॉट लगाने का कारनामा किया। अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के नाम का भौकाल है।

आंध्र प्रदेश के अमलापुरम शहर के रहने वाले 22 वर्षीय ने 493 किमी/घंटा का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मलेशियाई शटलर टैन पर्ली ने 438 किमी/घंटा की गति से शॉट लगाया था, जो रिकॉर्ड था। रंकीरेड्डी ने यह रिकॉर्ड 14 अप्रैल, 2023 को बनाया, जिसे अब मान्यता मिली है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने जून में जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन जीता। वे सुपर 1000 प्रतियोगिता जीतने वाली पहली युगल जोड़ी हैं। स्टार भारतीय शटलर वर्तमान में चल रहे कोरिया ओपन में एक्शन में हैं। उन्होंने राउंड 32 में थाइलैंड के किटिनुपोंग केड्रेन और सुपाक जोमकोह को 21-16, 21-14 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें