0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

रूस। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन रविवार को देश की नेवी डे परेड में शामिल हुए। इस मौके पर पुतिन ने परमाणु पनडुब्बियों और युद्धपोतों का जायजा लिया। नेवी डे का आयोजन पुतिन के होम टाउन सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। इस दौरान 45 जंगी जहाजों और पनडुब्बियों ने नेवा नदी में प्रदर्शन किया।

रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक नेवी डे पर नौसेना के 3000 सदस्यों ने मार्च भी निकाला। वहीं, इस मौके पर पुतिन ने रूसी नौसेना के लिए 30 जंगी जहाजों की घोषणा की। उन्होंने कहा इससे नौसेना की ताकत में इजाफा होगा और देश की सुरक्षा मजबूत होगी। इस दौरान रूस के डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगू, नेवी के कमांडर एडमिरल निकोलाई येवमेनोव भी मौजूद रहे।पुतिन ने सिर्फ यह कहा- आज रूस आत्मविश्वास के साथ बड़े स्तर पर अपनी नौसेना की पॉलिसी को लागू कर रहा है। साथ ही अपनी ताकत को और बढ़ा रहा है। रूस की नेवी डे परेड में 4 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें