0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

डिजिटल भारत l प्रियंका चोपड़ा बीते साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थीं हालांकि सरोगेसी की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इस मामले पर अब काफी वक्त बाद प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का सहारा क्यों लिया

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते साल जवनरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेटी के मम्मी-पापा बने थे, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा।

प्रियंका चोपड़ा न केवल ट्रोल हुई थीं, बल्कि उन्हें ‘किराए की कोख’ जैसे ताने भी मिले थे। वहीं बेटी के एक साल के होने के बाद अब एक्ट्रेस ने इस बात से पर्दा उठाया है कि उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का सहारा क्यों लिया।
प्रियंका चोपड़ा ने वोग को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी प्रेग्नेंसी में परेशानी आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लेने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में कहा, “मुझे कुछ मेडिकल परेशानियां थीं।” प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में आगे कहा, “यह एक जरूरी कदम था और मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि यह कदम मैं उठा सकती थी।” उन्होंने सरोगेट के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारी सरोगेट भी बेहद प्यारी थीं। वह दयालू हैं, मजाकियां हैं और उन्होंने हमारे इस तोहफे का छह महीने तक बेहद अच्छे से ख्याल रखा।
सरोगेसी के बारे में चर्चा नहीं करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि वह सरोगेसी के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहती थीं। इस बारे में उन्होंने जवाब दिया, “आप मुझे नहीं जानते हो, आपको पता नहीं है कि मैं किस दर्द से गुजरी हूं। और केवल इसलिए कि मैं अपनी मेडिकल हिस्ट्री सबको नहीं बताना चाहती तो लोग हमें यह मौका भी नहीं देते कि हम अपने कारण छुपा सकें।”
प्रियंका चोपड़ा बीते साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थीं। हालांकि सरोगेसी की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इस मामले पर अब काफी वक्त बाद प्रियंका चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का सहारा क्यों लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें