0 0
Read Time:9 Minute, 5 Second

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्र की सेवा में प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति सारा राष्ट्र कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज सदैव शहीदों के परिजनों के साथ है। श्री पटेल आज लाल परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड-2021 को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाये रखने में पुलिस प्रशासन द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। अपराधों की त्वरित विवेचना और अपराधियों को सजा दिलाने में वृद्धि, प्रदेश पुलिस की सक्रियता से ही संभव हुई है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिये यह गर्व की बात है कि प्रदेश पुलिस की गणना देश के श्रेष्ठ बलों में की जाती है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों से जो पहचान आपने स्थापित की है उसे और अधिक निखारनें के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने प्रदेश पुलिस के नवाचार डायल-100 की सराहना करते हुए कहा कि ऑनलाइन चरित्र सत्यापन और ई-एफ.आई.आर. से आम नागरिकों को फायदा हुआ है। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश में दस्यु समस्या और नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाना तथा सात सौ महिला ऊर्जा डेस्क की स्थापना किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने वर्ष 2020-21 के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के परिजनों से भेंट कर उनके प्रति सांत्वना व्यक्त की।

पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने अपने सम्बोधन में बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स जैसे दुर्गम क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों का दल चीनी सेना से मुठभेड़ में शहीद हुआ था। उन्हीं की स्मृति में देश की समस्त पुलिस इकाइयों द्वारा यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष म.प्र. पुलिस के 15 जवान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए है। उन्होंने शहीदों के परिजनों को आश्वस्त किया कि म.प्र. पुलिस सदैव उनके साथ है और नियमानुसार उन्हें सुविधाएँ और सहायता उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम का प्रारम्भ पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र धुन के साथ हुआ। तत्पश्चात पाल-बेयरर पार्टी द्वारा राज्यपाल श्री पटेल को शहीद जवानों की सम्मान सूची सौंपी और परेड स्मारक को सलामी देकर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। राज्यपाल श्री पटेल, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सहित पुलिस के अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति

6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित
21 अक्टूबर 1959 को पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के एक छोटे से गस्तीदल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या घात लगाकर हमला किया गया था इस लड़ाई में सामना करते हुये 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के जांबाज सैनिकों ने आटोमेटिक वेपन से लेस चीनी सेना का सामना करते हुये अपने प्राणों की आहुती दी थी। देश के इतिहास में यह पहला मौका था जब सीमा पर सेना नही, पुलिस के जवान शहीद हुये थे।


माह जनवरी 1960 में दिल्ली में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि, इन शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूवर को ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाया जाये तभी से आज के दिन उन वीर पुलिस कर्मियों का स्मरण करते हुये श्रृध्दा भाव से श्रद्वांजली अर्पित करतें है जिन्होंने देश की अखण्डता व एकता की रक्षा करनें में अपने प्राणों की आहुती दी है तथा देश प्रेम त्याग और बलिदान की सर्वोच्च परंपरा स्थापित की है। । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) के 6वीं वाहिनी पहुंचने पर जिला पुलिस बल, जी.आर.पी. एस.ए.एफ. के प्लाटूनों ने सलामी दी।

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 6वीं वाहिनी वि.स. बल श्री रूडोल्फ अल्वरेस (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक रेल श्री विनायक वर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, ए.आई.जी. पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर जोन जबलपुर श्री ऋषि सरोठिया, ए.आई.जी श्री रामसुहावन रावत, उप सेनानी श्री एस.एस. शुक्ला, श्री जगन्नाथ सिंह मरकाम, एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी (भा.पु.से.), द्वारा पुष्पचक्र अर्पित करते हुये शहीदों को श्रद्धांजली दी गयी। पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम में 246 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिनके द्वारा भी अमर जवान पर श्रद्धा सुमन अर्पित किय गये।


पूर्व इतिहास – सरकारी रिकार्ड के अनुसार 1959 में सी.आर.पी.एफ. के 15 जवान पूर्वी लद्दाख के हॉट स्पिं्रंग के पास गस्त कर रहे थे, चांग चिनमों घाटी में चीनी सेना जो कि आटोमेटिक वेपन से लेस थी ने घात लगाकर सी.आ.पी.एफ. की टुकड़ी पर हमला कर दिया, जिससे 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गये थे वहीं बोल्ट एक्सन 303 रायफल से लेस सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने 3 चीनी सैनिकों केा मार गिराया था। बेवजह चीनी सेना के हिंसक होने से सीमा पर तेजी से समीकरण बदलने लगे, जिसके चलते सीमा पर सेना व आई.टी.बी.पी. को तैनात किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें