0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

पटना लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी एकता की होने वाली बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने भागलपुर खगड़िया पुल के गिरने की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई करे। उन्होंने कहा क‍ि बिहार सरकार पर किसी को विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले जांच कराई गई। इसकी जांच रिपोर्ट कहां है? चिराग पासवान ने कहा कि दशकों से इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन पुल अब तक नहीं बन सका। चिराग पासवान ने कहा कि अब जब ये पुल टूटा है तो फिर सरकार इसे खुद से जांच करने पर जोर दे रही है। हमें बिहार सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है।

चिराग पासवान ने अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह सवाल भी उठाया कि इस अगुवानी पुल का निर्माण दशकों से हो रहा है। वहीं इस पुल के निर्माण की राशि 600 करोड़ से 1700 करोड़ तक पहुच गई। कितनी बार इस पुल की राशि बढ़ाई गई। अब तक इसकी राशि 1700 करोड़ तक पहुंच गई है। अब इस पुल का दोबारा निर्माण होगा तब भी इस पुल के निर्माण की राशि 25 से 2600 करोड़ तक पहुंच जाएगी। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार की जांच पर नो बिहार को भरोसा है और न बिहार के लोगों को।चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री बिहार में पुल नहीं बना पा रहे हैं, वह विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं। चिराग पासवान विपक्षी एकता की बैठक पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने इस प्रश्न को सीएम नीतीश कुमार के परिपेक्ष में हास्‍यास्‍पद बताया। उन्होंने कहा नीतीश कुमार विपक्षी एकता का जो ब्रिज बनाने की कोशिश कर रहे हैं, यह ब्रिज भी उसी तरह धराशाई होगा जिस तरीके से भागलपुर खगड़िया का अगुवानी पुल।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें