0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

मुंबई। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13′ में हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी भी नजर आएंगे। अब कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख भी दोनों हसीनाओं को ज्वॉइन करने वाले हैं।खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है। इस सीजन में शिव ठाकरे से लेकर अर्चना गौतम और डेजी शाह जैसी हस्तियां नजर आएंगी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि मेकर्स इस शो में और ‘तड़का’ लगाने वाले हैं। खबरें हैं कि इस सीजन में हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी भी जुड़ेंगी और उनके साथ होंगे सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख ।खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने पहले दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान को शो के लिए अप्रोच किया था। अब कहा जा रहा है कि मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख से भी संपर्क किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दिव्यांका और हिना दोनों जल्द ही केपटाउन के लिए रवाना होंगी, जहां बाकी के कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।दिव्यांका और हिना को कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल होने के लिए कहा गया है या गेस्ट के तौर पर। मिस्टर फैसू की एंट्री को लेकर भी अभी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फैजू सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ में स्टंट करते हुए दिखाई दे चुके हैं। दिव्यांका ने इस शो के 11वें सीजन में पार्टिसिपेट किया था। वहीं, हिना को सीजन 8 में देखा गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें