0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

पश्चिम अफ्रीका । आतंकवाद से वैसे तो सभी देश परेशान हैं, लेकिन पश्चिम अफ्रीका इन दिनों आतंक की आग में ज्यादा झुलस रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इस साल के शुरुआती छह महीने में आतंकवादी हमलों की 1,800 से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। इस हिसाब से रोजाना पश्चिम अफ्रीका में औसतन 10 आतकंवादी हमले किए गए। इन आतंकी हमलों में करीब 4,600 लोगों की मौत हो गई। एक शीर्ष क्षेत्रीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शीर्ष क्षेत्रीय अधिकारी उमर तौरे ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि 15 देशों के ‘पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्रों के आर्थिक समुदाय’ (ईसीओडब्ल्यूएएस) की लगभग 50 लाख आबादी शरणार्थी है और करीब 62 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लोगों तक अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचनी जरूरी है और ईसीओडब्ल्यूएएस का मानना है कि उन्हें तत्काल खाद्यान्न की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले महीने तक जरूरतमंद लोगों की यह संख्या बढ़कर 4.2 करोड़ हो जाएगी। तौरे ईसीओडब्ल्यूएएस आयोग के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद, हथियारबंद विद्रोही, संगठित अपराध, सरकार के असंवैधानिक बदलाव, अवैध समुद्री गतिविधियां, पर्यावरण संकट एवं फर्जी खबरों समेत कई कारक क्षेत्र में असुरक्षा को और बढ़ा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें