0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

भोपाल । मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रही निर्मला बुच का भोपाल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वे 97 वर्ष की थीं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1960 बैच की अधिकारी थी। उनके पति महेश नीलकंठ बुच भी आईएएस अधिकारी थे। निर्मला बुच मध्यप्रदेश की पहली और एकमात्र महिला मुख्य सचिव के दायित्व का निर्वहन किया था। वे देश की पहली महिला मुख्य सचिव भी बनी थीं।

वह मध्यप्रदेश और केंद्र में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रही। वे अत्यंत अध्ययनशील महिला थीं, उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। वे 1961 से लेकर 1993 तक मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार में विभिन्न विभागों में सफलतम कार्य किया। वह महिलाओं की गरिमा की अनथक संरक्षक, सादगी और स्वच्छंदता पसंद निर्मला बुच जब देवास में कलेक्टर थी, तब पड़ोसी जिले उज्जैन के कलेक्टर एम.एन. बुच के व्यक्तित्व से इतनी प्रभावित हुई कि दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। उनका एक पुत्र है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें