0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

जबलपुर मप्र हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर से वकालत की शुरूआत करने के बाद यहीं न्यायाधीश नियुक्त हुए न्यायमूर्ति आलोक अराधे को तेलंगाना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि से हाई कोर्ट बार गौरवान्वित अनुभूत कर रहा है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष संजय वर्मा व सचिव परितोष त्रिवेदी ने बताया कि बीएससी-एलएलबी डिग्रीधारी आलोक अराधे 12 जुलाई, 1988 को एमपी स्टेट बार कौंसिल में अधिवक्ता बतौर पंजीकृत हुए थे। अप्रैल, 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता नामांकित हुए। जबलपुर में उन्होंने वकालत की और न्यायाधीश बने अब उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर मप्र हाई कोर्ट बार गौरवांवित महसूस कर रहा है।

न्यायमूर्ति आलोक अराधे ने वकालत करते हुए सिविल और संवैधानिक, मध्यस्थता और कंपनी मामलों की पैरवी के जरिए प्रतिमान दर्ज किया। इसी दौरान न्यायमूर्ति जीपी सिंह की चर्चित कानूनी पुस्तक के संशोधित संस्करणों में योगदान दिया। न्यायिक अधिकारी प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में जुड़े। 29 दिसंबर, 2009 को मप्र हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और 15 फरवरी, 2011 को स्थायी न्यायाधीश के नियुक्त हुए। 16 सितंबर, 2016 को जम्मू कश्मीर के हाई कोर्ट स्थानांतरित हुए। फिर वहां के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने। कर्नाटक हाई कोर्ट स्थानांतरित होने के बाद वहां भी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। अब तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें