0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे में थे। बिलासपुर में रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘भ्रष्टाचार का बादशाह’ करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार डूबी है। राज्य के बिलासपुर शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए, नड्डा ने कहा कि बघेल सरकार भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं करती है, और सभी भ्रष्ट लोग मुख्यमंत्री से जुड़े हुए हैं।

जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव में लोगों से बीजेपी को वोट देने का आह्वान किया। नड्डा ने कहा कि राज्य में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हटाना जरूरी हो गया है। नड्डा ने आरोप लगाया, ”(राज्य के मुख्यमंत्री) भूपेश बघेल जी कोई काम नहीं करते हैं। वह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। वह भ्रष्ट लोगों के ‘बादशाह’ बन गए हैं। राज्य में जो भ्रष्टाचार कर रहा है वह उनसे जुड़े हुए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें